अनिल अंबानी को एक दिन में डबल नुकसान, कर्ज मुक्त हुई कंपनियों के शेयर में लग गया लोअर सर्किट

Updated on 06-01-2025 04:11 PM
नई दिल्ली: सोमवार का दिन अनिल अंबानी के लिए काफी निराशाजनक रहा। इनकी दो प्रमुख कंपनियों के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। इनमें रिलायंस पावर लिमिटेड और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शामिल हैं। इनमें रिलायंस पावर पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई है। वहीं रिलायंस इंफ्रा ने भी अपना कर्ज काफी हद तक चुका दिया है। सोमवार को शेयर मार्केट में भी भारी गिरावट आई।

कितनी आई रिलायंस पावर में गिरावट?

सोमवार को रिलायंस पावर का शेयर 45.80 रुपये पर खुला था। कुछ देर बाद यह चढ़कर 46.10 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। करीब एक बजे इसमें 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। दोपहर 3 बजे यह शेयर 43.51 रुपये पर था। इस गिरावट के साथ कंपनी के मार्केट कैप में भी गिरावट आई है। अनिल अंबानी की इस कंपनी का मार्केट कैप 17.47 हजार करोड़ रुपये रह गया है।

कैसा रहा है एक साल का रिटर्न?

बात एक इस कंपनी के एक साल के रिटर्न करें तो यह करीब 36 फीसदी रहा है। हालांकि पिछले 6 महीने में इसका रिटर्न काफी अच्छा रहा है। 6 महीने में रिलायंस पावर ने निवेशकों को करीब 53 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान यह 52 हफ्ते के अपने उच्चतम शिखर 53.64 रुपये पर भी पहुंच गया था।

रिलायंस इंफ्रा का शेयर कितना गिरा?

अनिल अंबानी की दूसरी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर में भी सोमवार को गिरावट आई। यह शेयर सुबह 320.20 रुपये पर खुला था। खुलने के साथ ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। करीब एक बजे इसमें 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। दोपहर 3 बजे यह शेयर 303.25 रुपये पर था। इस गिरावट के साथ कंपनी के मार्केट कैप में भी गिरावट आई है। इस कंपनी का मार्केट कैप 12 हजार करोड़ रुपये रह गया।

कितना दिया है एक साल में रिटर्न?

अनिल अंबानी की इस शेयर ने एक साल में करीब 26 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में इसका रिटर्न एक साल के रिटर्न के मुकाबले अच्छा रहा है। 6 महीने में इसने करीब 52 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान यह भी 52 हफ्ते के अपने उच्चतम शिखर 351 रुपये पर पहुंच गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.