भड़के नागार्जुन ने कोंडा सुरेखा पर ठोका मानहानि केस, सामंथा-नागा के तलाक पर दिया था बयान, रवि तेजा ने भी लताड़ा

Updated on 04-10-2024 01:13 PM
नागार्जुन इस वक्त बहुत गुस्से में हैं, और उन्होंने तेलंगाना की कैबिनेट मंत्री कोंडा सुरेखा पर मानहानि का केस ठोक दिया है। कोंडा सुरेखा ने नागार्जुन बेटे नागा चैतन्य के सामंथा संग तलाक पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने तलाक के लिए BRS नेता केटी रामा राव को जिम्मेदार ठहराया था, और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री और कई नेताओं ने कोंडा सुरेखा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

Nagarjuna ने Konda Surekha के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी, और अब मानहानि का केस कर दिया है। उन्होंने हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट में कोंडा सुरेखा के खिलाफ IPC के सेक्शन 356 के तहत मानहानि का केस दर्ज करवाया है। नागार्जुन ने कहा कि सुरेखा के बयान से उन्हें और पूरे अक्किनेनी परिवार को ठेस पहुंची है।

नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने केस की एक कॉपी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इससे पहले नागार्जुन ने बुधवार, 2 अक्टूबर को कोंडा सुरेखा को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था कि वह तुरंत अपना बयान वापस लें। इसके बाद उन्होंने 'टाइम्स नाऊ' से कहा था कि वह कोंडा सुरेखा के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे। वह इसे किसी भी सूरत में जाने नहीं देंगे।

कोंडा सुरेखा के इस बयान पर बवाल


मालूम हो कि कोंडा सुरेखा ने BRS नेता केटी रामा राव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह हीरोइनों के फोन टैप करवाते थे और उन्हें लगता है कि सामंथा-नागा चैतन्य का तलाक भी KTR की वजह से ही हुआ होगा। सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी, और 2021 में तलाक ले लिया था।

कोंडा सुरेखा ने सामंथा से मांगी माफी


कोंडा सुरेखा को केटी रामा राव ने कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें कहा था कि वह 24 घंटे के अंदर माफी मांग लें, नहीं तो उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा। सुरेखा ने माफी तो मांग ली और बयान भी वापस ले लिया, पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

एक्टर रवि तेजा भी कोंडा सुरेखा पर बरस पड़े। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'मैं इस बात से स्तब्ध हूं कि एक महिला मंत्री राजनीतिक युद्ध के नाम पर सम्मानित लोगों के खिलाफ राक्षसी रणनीति अपनाकर घिनौने आरोप लगा रही है। ये हद से ज्यादा शर्मनाक है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'किसी को भी निर्दोष व्यक्ति, खासकर महिलाओं को, अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में नहीं घसीटना चाहिए। नेताओं को एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित करना चाहिए और सामाजिक मूल्यों को बढ़ाना चाहिए, न कि उन्हें कम करना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.