पाकिस्तान में गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति को जिंदा जलाया:कुरान का अपमान करने का आरोप

Updated on 21-06-2024 12:34 PM

पाकिस्तान में गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति को कुरान के अपमान करने के आरोप में जिंदा जला दिया। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, घटना खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले के मदयान इलाके की है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस हिंसा में 8 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद इस्माइल था, जो मदयान घूमने आया था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस बीच कुरान के कथित अपमान की बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ ही देर बात गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और संदिग्ध को अपने साथ ले गई। इस दौरान भीड़ ने स्टेशन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

भीड़ ने पहले मोहम्मद की पिटाई की फिर उसे जला डाला
अधिकारियों ने बताया कि पहले भीड़ ने मोहम्मद इस्माइल की जमकर पिटाई की और इसका वीडियो बनाया। भीड़ ने उसे तब तक मारा जब तक वो अधमरा न हो गया। इसके बाद भीड़ में से कुछ लोग अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लाए और इस्माइल पर डालकर उसे जला डाला।

इस्माइल चिल्लाता रहा कि उसने कुछ नहीं किया पर भीड़ ने उसकी एक न सुनी। जब तक वो मर न गया तब तक भीड़ वहां से नहीं हटी। इसके बाद भीड़ ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और वो वायरल हो गया। अभी पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाने की अपील की
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने एक पोस्ट में लिखा कि हमने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का संज्ञान लिया है और मामले पर लगातार स्थानीय पुलिस के संपर्क में हैं। उन्होंने पुलिस से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन आधार पर कदम उठाने का आदेश दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पूरी घटना को पागलपन कहा है। इसकी आलोचना करते हुए उन्होंने एक पोस्ट में लिखा आज हम एक समाज के रूप में आत्महत्या करने पर तुले हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.