अंगद बेदी हुए विराट कोहली के रिटायरमेंट पर भावुक, कहा- आपको बिना टेस्ट क्रिकेट देखना मुश्किल होगा, मिस करेंगे

Updated on 12-05-2025 03:12 PM
बॉलीवुज एक्टर अंगद बेदी ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर रिएक्ट किया है। भारतीय बल्लेबाज IPL 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए खबरों में छाए हुए थे। और उनके इस अचानक फैसले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। नेहा धूपिया के पति की तो आंखें नम हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है और अपने मन की व्यथा जाहिर की है।

अंगद बेदी ने कहा कि विराट कोहली के रियाटरमेंट पोस्ट पढ़ने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'आपके पास एक और इंग्लैंड टूर था चीकू.... आपके पास ये मौका था। हम आपको सफेद जर्सी में मिस करेंगे। आपके बिना टेस्ट क्रिकेट देखना मुश्किल होगा।'

अंगद बेदी ने विराट कोहली के लिए किया पोस्ट

अंगद बेदी ने आगे लिखा, 'आपकी रिटायरमेंट की पोस्ट पढ़कर मेरी आंखें भर आईं.. आपने भारत के लिए खेलते हुए अपना खून-पसीना बहाया है। टेस्ट कैप #269 को मैदान से जाते देखना चाहता था। इन सभी यादों के लिए शुक्रिया। विराट कोहली की जय हो। आपके और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार।' अंगद ने विराट की फोटो भी शेयर की, जिस पर लिखा, 'किंग रिटायर हो गए।'

विराट कोहली हुए अनुष्का शर्मा के साथ रवाना

अंगद बेदी ने विराट कोहली के लिए कैप्शन भी लिखा, 'मेरे भाई अच्छे से जाओ और यादों के लिए धन्यवाद। आजा भंगड़ा पाओ। रोना न निकल जावे किथे।' विराट कोहली ने 14 साल बाद टेस्ट मैच से संन्यास लेने का ऐलान 12 मई को किया और उसके बाद उन्हें अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वह मुस्कुराते हुए नजर आए और रवाना हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.