एंकर प्रदीप पंड्या बाजार से 5 साल के लिए बैन:एनालिस्ट अल्पेश पर भी कार्रवाई, ट्रेडिंग फ्रॉड के लिए 1-1 करोड़ का जुर्माना लगा

Updated on 12-06-2024 01:35 PM

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी, सेबी ने सीएनबीसी आवाज के पूर्व एंकर प्रदीप पंड्या और टेक्निकल एनालिस्ट अल्पेश वासनजी फुरिया पर 1-1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उन्हें सिक्योरिटी मार्केट से पांच साल के लिए बैन भी कर दिया गया है।

सेबी ने छह अन्य पर भी 10-10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है और इन्हें भी 5 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन किया है। इन छह में - अल्पेश फुरिया (HUF), अल्पा फुरिया, मनीष फुरिया, मनीष फुरिया (HUF), महान इन्वेस्टमेंट और तोशी ट्रेड है।

जुर्माना क्यों लगा: ट्रेडिंग में धोखाधड़ी करने के लिए लगा जुर्माना
इनपर ट्रेडिंग में धोखाधड़ी करने के लिए ये जुर्माना लगा है। सेबी ने कहा कि सीएनबीसी पर प्रदीप पंड्या और अल्पेश फुरिया स्टॉक एडवाइज देने से पहले इसकी जानकारी आपस में शेयर करते थे। ऐसे में अल्पेश ग्रुप की कंपनियां एडवाइज से पहले ही स्टॉक खरीद लेती थीं।

फ्रॉड का कैसे पता चला: स्टॉक के मूवमेंट का एनालिसिस किया
सेबी ने जांच करने के लिए प्रदीप पंड्या के स्टॉक रिकमंडेशन से ठीक पहले और 15 मिनट बाद के मूवमेंट को एनालाइज किया। जून 2020 में दोनों के बीच स्टॉक रिकमंडेशन को लेकर हुई वॉट्सएप चैट का भी एनालिसिस किया।

सेबी के होलटाइम मेंबर अश्वनी भाटिया कहते हैं, इस आदेश में ऐसे कई उदाहरण बताए गए हैं जहां सीएनबीसी आवाज पर स्टॉक रिकमंडेशन प्रसारित होने के तुरंत बाद शेयरों की कीमत और वॉल्यूम में तेज उछाल देखा गया था।

11 जून 2020 को पंड्या का फंडा शो में सुबह 9:35 बजे फेयरकेम को खरीदने की सलाह दी थी। 15 मिनट के अंदर ही इस शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 642.81% बढ़ गया। शेयर प्राइस में भी 2.18% की तेजी आई।

10 जून 2020 को प्रदीप पंड्या ने अपने शो में दोपहर 2:29 बजे जिंदल पॉली को खरीदने की सलाह दी थी। 15 मिनट के अंदर ही इस शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 922.15% बढ़ गया। शेयर प्राइस में भी 3.40% की तेजी आई।

9 जून 2020 को प्रदीप पंड्या ने अपने शो में दोपहर 2:16 बजे गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया को खरीदने की सलाह दी थी। 15 मिनट के अंदर ही इस शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 733.32% बढ़ गया। शेयर प्राइस में भी 0.45% की तेजी आई।

चैट में पंड्या से कहा- शो में लोगों को एशियन पेंट रिकमेंड करें

12 जून 2020 की एक चैट में VS नाम से सुबह 8:43 बजे एक मैसेज किया गया। इसमें कहा गया कि पंड्या अपने शो में एशियन पेंट रिकमेंड करें। टेक्स्ट मैसेज में VS ने ये भी बताया था कि उन्होंने पहले ही 1580 और 1560 रुपए के टारगेट के साथ शेयर को 1640 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। पंड्या ने जवाब दिया hmm

फायदा कितना और कैसे कमाया: 5.35 करोड़ प्रॉफिट सिंक्रोनाइज्ड ट्रेड से कमाया

अल्पेश फुरिया ने ट्रेडिंग से 6.74 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया। इसमें से 79.3% यानी, 5.35 करोड़ का प्रॉफिट सिंक्रोनाइज्ड ट्रेड से कमाया। यानी, प्रदीप के साथ मिलकर कमाया।

प्रदीप पंड्या टीवी पर जो स्टॉक एडवाइज देने वाले होते थे उसकी जानकारी अल्पेश को पहले से रहती थी। इसलिए अल्पेश पहले ही स्टॉक खरीदकर रखते थे और एडवाइज के बाद आए शेयरों में उछाल से मुनाफा कमाते थे।

नियम क्या है: ऐसी जानकारी से फायदा नहीं कमा सकते जो पब्लिक के पास नहीं

सेबी ने कहा कि जब टीवी एंकर इस तरह की जानकारी शेयर करने में शामिल होते हैं, जो पब्लिक के पास नहीं है तो

यह न केवल नैतिक मानकों का उल्लंघन है बल्कि मार्केट डायनमिक्स को भी बिगाड़ता है। ऐसे कृत्य कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाते हैं।

सेबी ने कहा कि इससे सूचना तक समान पहुंच का सिद्धांत कमजोर होता है। निवेशकों के बीच विश्वास में भारी कमी आ सकती है। निवेशक ऐसा महसूस कर सकते हैं कि बाजार में धांधली चल रही है। ये ट्रेड 1 नवंबर 2019 से 13 जनवरी 2021 के बीच किए गए थे।

2021 तक एंकर थे पंड्या, फुरिया बाहरी एक्सपर्ट

पंड्या अगस्त 2021 तक सीएनबीसी आवाज पर विभिन्न शो के होस्ट और को-होस्ट थे। फुरिया टेलीविजन चैनल पर एक गेस्ट और एक्सटर्नल एक्सपर्ट के रूप में आते थे। अपने एक्स हैंडल से स्टॉक रिकमंडेशन भी करते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.