अमिताभ, शाहरुख और ऋतिक रोशन ने लगाए हैं इस कंपनी में पैसे, आ रहा है आईपीओ
Updated on
23-12-2024 02:17 PM
नई दिल्ली: बॉलीवुड हस्तियों के निवेश वाली रियल्टी कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल एस्टेट 1000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना बना रही है। मुंबई की इस कंपनी में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार से लेकर अजय देवगन, ऋतिक रोशन, सारा अली खान, एकता कपूर, टाइगर श्रॉफ और राजकुमार राव ने हिस्सेदारी खरीदी है। इस कंपनी ने महंगे फ्लैट्स और कमर्शियल रियल एस्टेट में अपना नाम बनाया है। इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड की कई हस्तियों समेत 125 लोगों को इसमें 2.7 करोड़ से अधिक शेयरों का निजी प्लेसमेंट किया।
आरओसी दस्तावेजों से पता चला कि इसके आवंटियों की लिस्ट में दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचोलिया और जगदीश मास्टर जैसे वित्तीय क्षेत्र के कुछ जाने-माने नाम भी शामिल हैं। यह कंपनी पहले AKP होल्डिंग्स के नाम से जानी जाती थी और लोटस डेवलपर्स ब्रांड नाम से काम करती थी। हाल ही में इसने अपना नाम बदलकर श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल एस्टेट कर लिया। कंपनी के अधिकारियों ने आईपीओ पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया क्योंकि कंपनी ऑफर डॉक्यूमेंट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। सूत्रों ने कहा कि आनंद पंडित द्वारा प्रमोटेड कंपनी लगभग 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
किसके पास कितने शेयर
4 दिसंबर को श्री लोटस डेवलपर्स ने 150 रुपये प्रति शेयर पर निजी प्लेसमेंट किया और लगभग 407.6 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 10 करोड़ रुपये में लगभग 6.7 लाख शेयर खरीदे जबकि शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट ने 10.1 करोड़ रुपये में लगभग 6.75 लाख शेयरों की खरीदारी की। अन्य बड़े नामों में ऋतिक रोशन ने 1 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक में 70,000 शेयर खरीदे। सूत्रों ने कहा कि इनमें से कई बॉलीवुड सितारों ने लोटस डेवलपर्स की एसेट्स में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टीज खरीदी है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…