बीमारी का बहाना बनाकर स्कूल बंक करते थे अमिताभ बच्चन, बताया बुखार लाने के लिए क्या ट्रिक अपनाई

Updated on 07-09-2024 12:47 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करते रहते हैं। कई बार वह हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स का हौसला भी बढ़ाते नजर आते हैं। हाल ही के एपिसोड में हॉटसीट पर अंडमान एंड निकोबार की रहने वालीं शोभिका श्री बैठीं। उन्होंने अपनी स्मार्टनेस से पूछे गए हर सवाल का जवाब दिया। इसी दौरान शोभिता ने अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों को लेकर भी बात की, जिसने अमिताभ बच्चन को भी खुद से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा करने को मजबूर कर दिया।

शोभिता ने बताया कि वह हेल्थ और मेडिकल सर्विसेज सेक्टर में काम करती हैं, पर वर्क कमिटमेंट्स के कारण पति से मिल नहीं पातीं। यह भी बताया कि उन्होंने कई बार अपना ट्रांसफर करवाने की भी कोशिश की। यह सुनकर अमिताभ बच्चन ने शोभिता से कहा कि वह बीमारी का कोई बहाना बनाकर कुछ दिन की छुट्टी लें और पति से मिलने चली जाएं। फिर उन्होंने अपने बचपन का किस्सा सुनाया।

Amitabh Bachchan ने बताया, 'जब मैं स्कूल में था तो मैं अपनी हेल्थ को लेकर कुछ बहाना बनाता और लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि मैं बीमार हूं ताकि मैं स्कूल छोड़ सकूं। एक तरकीब है कि अगर कोई अपनी बाजू के नीचे प्याज रखता है, तो उसे बुखार हो जाएगा और मैं हर समय इसका इस्तेमाल करता था।'

अमिताभ ने अपने हिट गानों 'रंग बरसे' और 'होली खेले रघुबीरा' के बारे में भी बात की और दर्शकों को मजेदार बातें बताईं। अमिताभ ने मजाक में कहा कि वो गाने हमने खुद ही बनाए हैं। अमिताभ के मुताबिक, इन दो गानों के साथ उनका पर्सनल कनेक्शन रहा। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो 'केबीसी 16' के अलावा वह फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.