अमिताभ ने ट्विटर पर पूछा- दिया कि नहीं, फेसबुक पर खुद लिखा जवाब, अयोध्याकांड दोहे पर थमी लोगों की निगाह
Updated on
21-03-2026 03:14 PM
अमिताभ बच्चन ने कुछ ही देर पहले अपना T 5690वां ट्वीट कर दिया है। यानी इससे पहले वो 5,689 ट्वीट वो कर चुके हैं। 83 की उम्र में भी बाकी सितारों से अलग सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। हालांकि, समसामयिक या फिर सोशल मुद्दों पर वे खुलकर बात रखना पसंद नहीं करते लेकिन कुछ न कुछ ट्वीट जरूर करते हैं। ये ट्वीट कई बार इतने छोटे और अजीबोगरीब होते हैं, जिसके सिर और पैर का किसी को पता नहीं लगता। कई बार लोग ये जानने के लिए बेचैन दिखते हैं कि आखिर वो कहना क्या चाह रहे हैं।
अपने ट्वीट संख्या 5690वें में बिग बी ने जो कुछ लिखा है उसका पता लगाने के लिए अब लोग grok से सवाल कर रहे हैं। अमिताभ के इस ट्वीट पर लोगों ने भी उनके अंदाज में अजीबोगरीब रिएक्शंस दिए हैं। यहां बता दें कि उन्होंने जहां एक हिस्सा ट्विटर पर लिखा है वहीं दूसरा हिस्सा फेसबुक पर कहा है।
अमिताभ ने पूछा- दिया कि नहीं
अमिताभ ने तीन शब्दों में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'T 5690 - दिया कि नहीं'। बस उनके इतना लिखने की देर थी कि लोगों ने कहा है कि ग्रोक, ये कहना क्या चाह रहे हैं। एक ने कहा- कोई बता सकता है कि यहां पर कि सर क्या देने की बातें कर रहे हैं? एक और ने कहा- दिया ना ..आपके ट्वीट ने टेंशन। एक और यूजर ने लिखा- ये क्या मजाक है। एक और शख्स ने कहा, 'दिया तो था लेकिन अब बोल वो रहा कि भाई मेरे भी पैसे फंसे हुए है,थोड़ा इंतजार कर लो एक महीने में दे दूंगा। ऐसे बोलते हुए दो साल हो गए उसे।' एक यूजर ने लिखा- नहीं सर अभी नहीं दिया, बताओ कितना देना है। वहीं बिग बी ने फेसबुक पर लिखा है, 'देते रहो, देते रहो, देते रहो... यह लौटकर आएगा।' एक ने लिखा- कहते हैं खुशियां बांटो तो दोगुनी लौटकर आती है
अमिताभ ने फेसबुक पर दिखाई रामायण के दोहे की झलक
वहीं हाल ही में अमिताभ ने फेसबुक पर अयोध्याकांड, रामायण के दोहे (FB 4608(iii) ) की झलक शेयर की। अमिताभ के इस पोस्ट पर लिखा है, 'मुझे बहुत ही करीबी लोगों से जानकारी मिली है कि आपके वहां जो काम करते हैं...आप जब भी किसी मंगल कार्य करने हेतु या घर से कहीं बाहर जातें हैं.... तो बिन रामचरितमानस का पाठ किए बगैर नहीं।'
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…