अमित शाह का राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का होश उड़ाने वाला प्लान तैयार, डेहरी-बेगूसराय से शुरू हो चुका है 'मिशन बिहार'

Updated on 18-09-2025 01:25 PM
पटना: प्रदेश भाजपा की चुनावी गाड़ी अब रफ्तार पकड़ने लगी है। गृह मंत्री अमित शाह पूरे बिहार को साधने निकल पड़े हैं। अपनी इस रणनीत के तहत पूरे बिहार को कई जोन में बांटकर समीक्षात्मक यात्रा की शुरुआत कर विपक्ष की धड़कन तेज कर दी है। इन क्षेत्रीय सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के रस्ते उतर चुके अमित शाह डेहरी और बेगूसराय की धरती से अपनी इस नई रणनीति का शंखनाद कर विपक्ष के आगे नई चुनौती का आगाज तो कर दिया है। पर यह कोई आखरी नहीं बल्कि भाजपा एक-एक कर पूरे बिहार में क्षेत्रीय सम्मेलन कर विपक्ष को मात देने की रणनीति बनाने जा रही है।

दिल्ली की बैठक में लिया था निर्णय


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार अमित शाह के लिए कुछ खास बन गया है। वजह भी है कि गृह मंत्री अमित शाह ने इस बार सरकार बनाने की जिम्मेदारी स्वयं स्वीकार कर ली है। कहा जा रहा है कि हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में एक रणनीति के तहत अमित शाह ने आगामी कई बैठकों को राजधानी के बजाए क्षेत्रों में करने की सलाह दी थी।
गुरुवार को डेहरी और बेगूसराय में हो रहे क्षेत्रीय सम्मेलन इसकी बानगी भर है। अभी और कई जिलों में क्षेत्रीय सम्मेलन कर अमित शाह न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहते हैं, बल्कि उम्मीदवारी को लेकर ही अंतिम निर्णय करने वाले हैं। डेहरी की समीक्षात्मक बैठक में मगध और शाहाबाद की तमाम विधानसभा सीटों का फीड बैक लिया जायेगा। बेगूसराय की बैठक में मुंगेर और बेगूसराय जिले की तमाम विधानसभा की चर्चा होगी।

27 सितंबर को भी होगा क्षेत्रीय सम्मेलन


गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 27 तारीख को भागलपुर, कटिहार और सीमांचल के विधान सीटों को लेकर समीक्षात्मक बैठक करेंगे। इस बैठक में 2020 के चुनाव परिणाम को सामने रख कर अमित शाह समस्त सीटों का मूल्यांकन करेंगे। इन तमाम विधानसभा सीटों की लेकर कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेंगे। फिर अपनी राय को एनडीए के तमाम नेताओं से बात कर उम्मीदवार का फीड बैक लेंगे। पर यह सम्मेलन कहां करेंगे इस पर निर्णय नहीं हुआ है।

तिरहुत और दरभंगा में भी होगा क्षेत्रीय सम्मेलन


गृह मंत्री अमित शाह तीसरा क्षेत्रीय सम्मेलन तिरहुत और दरभंगा में करने जा रहे हैं। चौथा सम्मेलन सारण और चंपारण में आयोजित होगा। पर यह कहां होगा और किस तारीख को होगा यह अभी तय नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.