अमित शाह नक्सली हिड़मा के गांव जा सकते हैं:देश के पहले गृहमंत्री होंगे, जो नक्सलगढ़ में रुकेंगे

Updated on 14-12-2024 02:00 PM

अमित शाह बस्तर आ रहे हैं। चर्चा है कि हिड़मा के गांव जा सकते हैं। अबूझमाड़ या पूवर्ती गांव जाने की भी चर्चा है। ऐसा होता है, तो ऐसा करने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री होंगे।

पूवर्ती खूंखार नक्सली हिड़मा का गांव है। यहां पिछले कई सालों से नक्सलियों का कब्जा था। उनकी इजाजत के बिना यहां प्रवेश पर प्रतिबंध था। अब यहां CRPF, DRG, STF और कोबरा ने मिलकर संयुक्त कैंप स्थापित किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे, फिर 15 और 16 दिसंबर को जगदलपुर में कई कार्यक्रमों शामिल होंगे। इस दौरान वे सरेंडर नक्सलियों से मिलेंगे। जवानों और शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

इन 2 जगहों पर जाने की चर्चा, जानिए क्यों

पूवर्ती गांव..हिड़मा यहीं का रहने वाला

बस्तर में जब भी नक्सल का जिक्र होता है तो नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा का नाम भी आता है। पुलिस की वांटेड लिस्ट में भी सबसे पहले हिड़मा का ही नाम है। हिड़मा सुकमा जिले के अति संवेदनशील पूवर्ती गांव का रहने वाला है। वर्तमान में ये नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का मेंबर है। इस पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है।

कुछ महीने पहले ही हिड़मा के गांव पूवर्ती में उसके घर के नजदीक ही सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। पूवर्ती, टेकलगुडेम समेत आस-पास के इलाके को जवानों ने कैप्चर कर लिया है। हर दिन यहां सैकड़ों जवान सर्च ऑपरेशन पर निकलते हैं। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिड़मा के गांव जाकर उसके इलाके के लोगों से मुलाकात कर सकते हैं।

अबूझमाड़...यहां आर्मी कैंप भी स्थापित होना है

अमित शाह नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ भी जा सकते हैं। अबूझमाड़ के गांव में इसलिए क्योंकि इस इलाके को नक्सलियों की राजधानी के नाम से जाना जाता है। यहां कई बड़े कैडर्स के नक्सली हैं। बड़ी बात है कि अबूझमाड़ के इलाके में ही आर्मी का बेस कैंप भी स्थापित किया जाना है।

इस लिहाज से इलाके को करीब से देखने और इंडियन आर्मी के बेस कैंप खोलने को लेकर वे इस इलाके में भी जा सकते हैं। माड़ की जमीनी स्थिति, इलाके के लोगों से मुलाकात कर उनसे चर्चा कर सकते हैं।

विजय शर्मा ने दिया था संकेत

कुछ दिन पहले CG के गृहमंत्री विजय शर्मा से जब मीडिया ने पूछा था कि क्या अमित शाह हिड़मा के इलाके में जाएंगे तो उनका जवाब था कि वे उससे भी आगे जाएंगे। उन्होंने संकेत दे दिया था। जिसके बाद से शाह के इस इलाके में आने की अटकलें लगनी तेज हो गई है।

2 दिन में 9 नक्सली, 1 साल में 219 ढेर

कुछ महीने पहले अमित शाह रायपुर आए थे। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अफसरों की बैठक ली थी। बैठक के बाद शाह ने एक डेडलाइन जारी कर कहा था कि मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सलियों से मुक्त कर दिया जाएगा। जिसके बाद से बस्तर में फोर्स काफी आक्रामक हुई।

बस्तर के अलग-अलग जिले में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अब शाह के बस्तर दौरे से पहले ही अबूझमाड़ और बीजापुर जिले में फोर्स ने 2 दिन में 9 नक्सलियों को मार गिराया है, जबकि सालभर में 219 नक्सली मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद ये देश में एक साल में मारे गए नक्सलियों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

सालभर में खोले गए 25 से ज्यादा कैंप

बस्तर को नक्सलियों से मुक्त करने और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद सालभर में बस्तर में 25 से ज्यादा सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित किए गए हैं। इनमें दंतेवाड़ा के नेरली घाटी, कांकेर के पानीडोबरी, बीजापुर के गुंडम, पुतकेल, छुटवही, नारायणपुर के कस्तूरमेटा, इरकभट्टी, मसपुर, मोहंदी, सुकमा के मुलेर, परिया, सलातोंग, टेकलगुडेम, पूवर्ती, लखापाल पुलनपाड़ में कैंप खुले हैं।

इस साल यहां पहली बार आजादी का जश्न भी मनाया गया। अफसरों का दावा है कि ये गांव अब नक्सलियों से आजाद हो चुके हैं। कुछ समय पहले तक इन गांवों में नक्सलियों की हुकूमत चलती थी। कुछ इलाकों में स्कूल और सड़क भी नहीं थी, लेकिन जब यहां सुरक्षाबलों का कैंप खुला तो सड़कें बननी शुरू हुई। स्कूलों का निर्माण शुरू हुआ है। राशन, आधार और वोटर ID बनाना शुरू हुआ।

800 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स आक्रामक हो चुकी है। जिसके बाद अब नक्सल संगठन में भी एनकाउंटर का डर है। इसका परिणाम है कि सालभर के अंदर बस्तर के अलग-अलग जिले में कुल 800 से ज्यादा नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। जबकि 800 से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है। सरेंडर और गिरफ्तारी के आंकड़े लगभग बराबर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.