बेल के लिए अमित बघेल के हाईकोर्ट जाने की आशंका:जमानत के विरोध में लगा कैविएट

Updated on 11-11-2025 12:47 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट जा सकते है। ऐसे में अग्रिम जमानत का विरोध करने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए हाईकोर्ट में कैविएट लगाया गया है। जिसमें कैविएटर ने कहा है कि अमित बघेल को किसी भी तरह से अंतरिम राहत देने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए।

दरअसल, रायपुर पुलिस ने अमित बघेल पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस अमित बघेल की तलाश में लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

हालांकि, अभी अमित पुलिस पकड़ से बाहर है। यही वजह है कि पुलिस ने उसकी जानकारी देने पर पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अमित बघेल अपने परिचित के घरों में छिप रहा है। पुलिस का दावा है कि अमित बघेल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाने की आशंका

इधर, पुलिस की सरगर्मी से तलाश के बीच अमित बघेल राहत के लिए हाईकोर्ट की शरण में जा सकते है। इस तरह की आशंकाओं के बीच बिलासपुर के अजय सिदारा ने हाईकोर्ट में कैविएट लगाया है। इसमें कहा है कि आशंका है कि अमित बघेल अग्रिम जमानत के लिए अंतरिम राहत मांग सकते है।

ऐसे में उन्होंने कैविएट लगाकर कोर्ट से आग्रह किया है कि उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले कैविएटर को याचिका की एक प्रति उपलब्ध कराई जाए। साथ ही किसी तरह से राहत देने से पहले कैविएटर का भी पक्ष सुना जाए।

प्रदेश भर में हो रही गिरफ्तारी की मांग

बता दें कि अमित बघेल के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन हो रहा है। जिसमें उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद अब पुलिस भी अलर्ट हो गई है। साथ ही अमित की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर तलाश में जुटी हुई हैं।

छत्तीसगढ़ के साथ ही दूसरे राज्यों में भी एफआईआर

अमित बघेल के खिलाफ रायपुर के अलावा छत्तीसगढ़ और देश के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज है। इनमें रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज शामिल है। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रायपुर के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई है।

अमित बघेल के बयान पर क्यों मचा बवाल ?

दरअसल, 26 अक्टूबर को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई। अगले दिन 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया।

इस दौरान अध्यक्ष अमित बघेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। अमित ने कहा था कि कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या झूठा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। मछली वाले भगवान के बारे में। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।

अमित बघेल की इसी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़क उठा। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.