ईरान-इजरायल घमासान के बीच भारत के लिए टेंशन वाली खबर, आप पर ऐसे पड़ेगी मार
Updated on
02-10-2024 01:41 PM
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गई है। ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी हैं। इससे कच्चे तेल की कीमत में करीब चार फीसदी तेजी आई। ब्रेंट क्रूड 3.5% बढ़कर 74.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 2.54 डॉलर या 3.7% बढ़कर 70.7 डॉलर पर पहुंच गया। बुधवार को भी शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी दिख रही है। ब्रेंट 1.31 फीसदी यानी 96 सेंट की तेजी के साथ 74.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि डब्ल्यूटीआई में 1.5 फीसदी यानी करीब एक डॉलर की तेजी आई है। मध्य एशिया में तनाव बढ़ता है तो इससे कच्चे तेल की कीमत और ऊपर जा सकती है।
कच्चे तेल की कीमत में अचानक आई उछाल से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की संभावना कम हो गई है। माना जा रहा था कि हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की घोषणा कर सकती है। हरियाणा में 5 सितंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का मार्जिन सुधरा है। इकरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 15 रुपये और डीजल पर 12 रुपये का प्रॉफिट हो रहा है। लेकिन कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से उनके मार्जिन पर असर होगा।
कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश में 90% मार्केट पर सरकारी तेल कंपनियों का कब्जा है। इनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं। इस साल आम चुनाव से ठीक पहले 14 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। इसके बावजूद देश के कई शहरों में अभी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से अधिक है जबकि डीजल 90 रुपये के आसपास है। भारत दुनिया का तीसरा बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है। देश अपनी जरूरत का 87% कच्चा तेल आयात करता है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…