मोदी के मेलोडी गिफ्ट के बीच जान लें 12 साल में भारत ने विदेश भेजी कितनी टॉफी, चौंकाने वाला है आंकड़ा

Updated on 21-05-2026 12:41 PM
नई दिल्‍ली: देश में अचानक टॉफी सुर्खियों में आ गई है। ऐसा तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली यात्रा के दौरान अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफियां उपहार में दीं। इस यात्रा ने भारत के टॉफी सेक्टर पर एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींचा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि पिछले 12 सालों में देश के टॉफी एक्‍सपोर्ट में 166 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि:
  • पिछले 12 सालों में भारत के टॉफी एक्‍सपोर्ट में 166% की बढ़ोतरी हुई है।
  • यह एक्‍सपोर्ट 2013-14 में 49.68 करोड़ रुपये था।
  • 2025-26 में बढ़कर 132 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ये आंकड़े तब सामने आए जब सोशल मीडिया पर 'मेलोडी' टॉफियों को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई। यह चर्चा तब शुरू हुई, जब इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें यह पॉपुलर टॉफी गिफ्ट में देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

पीयूष गोयल ने शेयर किया एक्सपोर्ट का आंकड़ा

गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'भारत की 'टॉफी गाथा' (TOFFEE TALE) निश्चित रूप से कानों को मधुर लगेगी! 2013-14 के बाद से निर्यात में लगभग 166% की बढ़ोतरी हुई है।'

यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने इस गिफ्ट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।

मेलोनी ने वीडियो में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए उपहार के तौर पर एक बहुत ही बढ़िया टॉफी लेकर आए थे- 'मेलोडी'।'

इटली की यात्रा पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी मेलोनी के निमंत्रण पर इटली की यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 May 2026
नई दिल्ली: अटल पेंशन योजना (APY) के ज्यादातर ग्राहकों द्वारा सिर्फ 1,000 रुपये वाली न्यूनतम पेंशन कैटिगरी चुनने पर सरकार ने चिंता जताई है। फाइनैंशल सर्विसेज सेक्रेटरी एम. नागराजू ने…
 21 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते जहाज भेजने की तैयारी कर रहा है। इसका मकसद मिडिल ईस्‍ट के सप्‍लायरों से कच्चे तेल और ऊर्जा कार्गो…
 21 May 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में निवेश को आसान बनाने के लिए सेबी एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब आपके म्यूचुअल फंड का पैसा सिर्फ आपके खाते से ही…
 21 May 2026
मुंबई: अडानी पावर (Adani Power) ने गुरुवार को एक ऐलान किया और जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयर पांच फीसदी से भी ज्यादा चढ़ गए। उसने घोषणा की कि…
 20 May 2026
नई दिल्ली: भारत में महंगाई अब एक नई उलझन बन गई है। रिटेल मार्केट में तो सब कुछ सामान्य दिख रहा है, लेकिन थोक बाजार में महंगाई ने 42 महीने…
 20 May 2026
नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड (Railway Board) के गलियारों में इन दिनों 'बहती गंगा में हाथ धोना' मुहावरे का खूब उपयोग हो रहा है। रेलवे से जुड़े लोग बताते हैं कि…
 20 May 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,100 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है जबकि चांदी में 3,000…
 20 May 2026
नई दिल्ली: भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान है। ईरान युद्ध के कारण इस…
 20 May 2026
नई दिल्ली: अगर आप नौकरीपेशा हैं और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मेंबर हैं तो पीएफ बैलेंस से लेकर क्लेम स्टेटस तक की जानकारी वॉट्सऐप (WhatsApp) पर जान पाएंगे।…
Advt.