अमेरिकी सांसद बोले-भारत मानवाधिकारों पर लेक्चर नहीं सुनेगा:कहा- हम अमेरिकी लोकतंत्र की खामियां स्वीकारेंगे वे तभी हमसे बात करेंगे

Updated on 17-05-2024 02:14 PM

अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों का कहना है कि वे भारत के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते रहेंगे। हालांकि, भारत उन पर काम नहीं करेगा। अमेरिका में गुरुवार को 'देसी डिसाइड्स' नाम की एक समिट हुई। इसमें अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों के प्रभाव को लेकर चर्चा हुई।

इसी दौरान सांसद आर ओ खन्ना ने कहा कि अमेरिका को मनवाधिकारों के मुद्दों पर भारत की लीडरशिप से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत पर 100 साल तक विदेशी हुकूमत का राज था। तो जब आप भारत को मानवाधिकारों पर लेक्चर देंगे तो वो आपकी बात नहीं सुनेंगे।

अपनी गलती मानेंगे तभी भारत सुधार करेगा
समिट में भारतवंशी सांसदों से PM मोदी और मुस्लिम समुदाय के साथ उनके संबंधों पर सवाल किया गया था। आर ओ खन्ना ने कहा कि भारत लेक्चर सुनने की बजाय तब अपने लोकतंत्र की खामियों को सुधारेगा, जब अमेरिका भी अपनी गलतियों को स्वीकार करेगा। उन्होंने कहा कि भारत से बात करने का यही अच्छा तरीका है।

इस पर दूसरे भारतवंशी सांसद बेरा ने खन्ना से सहमति जताई। बेरा ने कहा कि मैंने भारतीय विदेश मंत्री से भी मानवाधिकारों के मुद्दों पर बात की थी। उनसे कहा था कि भारत अगर अपनी धर्मनिर्पेक्ष छवि खो देगा तो इससे बाकी दुनिया के सामने भारत अपनी पहचान ही खो देगा।

बेरा ने आगे कहा कि हमारे यहां अभी भी जीवंत लोकतंत्र है। हमारे पास एक विपक्षी दल है। हम प्रेस की स्वतंत्रता में विश्वास रखते हैं। यह सभी चीजें हैं, जो मुझे भारत के लिए चिंतित करती हैं। बेरा ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि भारत का लोकतंत्र जीवित रहेगा।

अगर चीन की आलोचना हो तो भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकते
भारतवंशी सांसद जयपाल ने कहा कि सांसद होने के तौर पर हमें अपने और दूसरे देशों की आलोचना करने की हिम्मत होनी चाहिए। भारत आर्थिक तौर पर अमेरिका के लिए अहम साझेदार है। हालांकि, अमेरिका को अपनी वैल्यूज (मूल्यों) के बारे में भी सोचना चाहिए।

जयपाल ने कहा कि अगर अमेरिका चीन में उइगर मुस्लिमों की आलोचना करता है तो उन्हें ये भी देखना चाहिए की भारत में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है ये सब कहने पर मुझे एक बुरा कहा जाएगा। हालांकि, मैं फिर भी गलत होने पर आलोचना करूंगी क्योंकि ऐसा न करना अमेरिका के मूल्यों के खिलाफ होगा।'

भारत-अमेरिका के रिश्ते मॉडर्न रोमांटिक रिलेशनशिप जैसे भारतवंशी सांसदों से पहले भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत-अमेरिका के रिश्तों को मॉडर्न रोमांटिक रिलेशनशिप जैसे बताया था। पिछले हफ्ते हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, 'अगर फेसबुक की भाषा में भारत-अमेरिका के रिश्तों को देखा जाए तो ये कहा जा सकता है कि पहले हम कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते में थे और अब हम डेट कर रहे हैं। हम एक दूसरे की आदतों को समझ रहे हैं ये कह सकते हैं अब हम लिवइन में हैं।

गार्सेटी ने कहा था, 'भारत ये स्पष्ट कर चुका है कि उसकी पॉलिसी नॉन-एलाइनमेंट की है। यानी वो किसी गुट का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। उन्हें किसी के साथ की जरूरत नहीं है। रोमांटिक भाषा में कह सकते हैं कि भारत अकेला रहना पसंद करेगा शादी नहीं करेगा। भारत और अमेरिका दुनिया के 2 बड़े लोकतांत्रिक देश हैं। दोनों में खामियां हैं। हमें स्वीकार करना चाहिए।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.