तेजस व‍िमान क्रैश के बाद भी दुबई एयर शो जारी रखने पर अमेरिकी F-16 पायलट ने जताई हैरानी, कही भावुक करने वाली बात

Updated on 24-11-2025 02:15 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्ट के पायलट टेलर हिएस्टर ने दुबई एयर शो के तेजस क्रैश और भारतीय पायलट की मौत के बावजूद पूरा होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद इस शो के जारी रहने ने उनको चौंकाया और परेशान भी किया। यह शायद मानवता और संवेदना के लिहाज से ठीक नहीं था। दुबई एयरशो में टेलर अमेरिका की F-16 टीम के पायलट कैप्टन थे। शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश होने से विंग कमांडर नमांश स्याल की जान चली गई थी।

हिएस्टर ने कहा कि जब यह हादसा (तेजस क्रैश) हुआ, तब उनकी टीम अपने शो की तैयारी कर रही थी। इस दुखद घटना के बावजूद इवेंट कैंसिल नहीं किया गया। यह हमारे लिए परेशान करने वाला था कि लोगों ने किसी की मौत को नजरअंदाज करने की कोशिश की। हालांकि हमारी टीम और कुछ लोगों ने पायलट स्याल के सम्मान में अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने का फैसला किया। उन्होंने शो जारी रखने के लिए ऑर्गनाइजर की आलोचना की है।

हमने चुपचाप सबकुछ देखा

हिएस्टर ने लिखा, 'तेजस क्रैश सीजन के हमारे आखिरी परफॉर्मेंस से ठीक पहले हुआ। हम सबने दूर से चुपचाप घटना को देखा, इंडियन मेंटेनेंस क्रू खाली पार्किंग स्पॉट के बगल में रैंप पर खड़ा था। एयरक्राफ्ट की सीढ़ी जमीन पर रखी थी और पायलट का सामान अभी भी उसकी रेंटल कार में था। आग बुझने के बाद जब ऑर्गनाइजर ने बताया कि शो जारी रहेगा तो ये काफी चौंकाने वाली बात थी।'
हिएस्टर ने आगे कहा कि यह देखकर निराशा हुई कि अनाउंसर जोश में कमेंट्री कर रहा था और लोग शो देख रहे थे। यह मेरे लिए अजीब था क्योंकि मुझे लगा था कि पार्टिसिपेंट शो से बाहर निकल जाएंगे। इतने बड़े हादसे के बावजूद 'शो जारी रहना चाहिए' के कॉन्सेप्ट की हिमायत करने वालों पर सवाल उठाते हुए हिएस्टर ने कहा कि यह याद रखना चाहिए कि शो तब भी चलता रहेगा, जब वो चले जाएंगे।

वायुसेना ने स्याल को किया याद

दुबई एयर शो में शुक्रवार को तेजस विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई थी। भारतीय वायुसेना ने इस हादसे पर कहा कि दुबई एयर शो में तेजस विमान क्रैश होने के चलते उनकी जान चली गई। स्याल एक डेडिकेटेड फाइटर पायलट और शानदार प्रोफेशनल थे, जिन्होंने ईमानदारी से देश की सेवा की। दुख की घड़ी में भारतीय वायुसेना उनके साहस और समर्पण को सलाम करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.