अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, भारत... कोई नहीं है टक्कर में, यूरोप के इस 'छोटू' देश में हैं सबसे ज्यादा मिलियनेयर
Updated on
08-04-2025 04:48 PM
नई दिल्ली: भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी और आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा देश है। लेकिन देश में केवल 0.1 फीसदी आबादी के बाद 10 लाख डॉलर यानी 8.6 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा है। आबादी के प्रतिशत के हिसाब से देखें को दुनिया में सबसे ज्यादा मिलियनेयर स्विट्जरलैंड में रहते हैं। यूरोप का प्लेग्राउंड कहे जाने वाले इस देश में 15.6 फीसदी वयस्क आबादी की नेटवर्थ 10 लाख डॉलर से ज्यादा है। इस देश की आबादी करीब 89 लाख और एरिया 41,285 वर्ग किमी है। स्विट्जरलैंड की जीडीपी प्रति व्यक्ति करीब एक लाख डॉलर है और यह दुनिया के टॉप अमीर देशों में शुमार है।
स्विट्जरलैंड के बाद आबादी के परसेंटेज के रूप में सबसे ज्यादा मिलियनेयर हॉन्ग कॉन्ग में रहते हैं। इस देश की 9.9 फीसदी वयस्क आबादी मिलियनेयर है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। वहां 9.4 फीसदी आबादी मिलियनेयर है। इसके बाद अमेरिका का नंबर है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले इस देश में 9 फीसदी लोगों के पास एक मिलियन डॉलर से ज्यादा पैसा है। इसके बाद नीदरलैंड (8.6%), नॉर्वे (8.2%), डेनमार्क (8%), न्यूजीलैंड (7%), सिंगापुर (6.7%), कनाडा (6.7%), स्वीडन (5.9%), बेल्जियम (5.9%) और फ्रांस (5.6%) का नंबर है।
भारत का हाल
आयरलैंड में मिलियनेयर आबादी की संख्या 4.6%, ताइवान में 3.9%, जर्मनी में 3.9%, कुवैत में 3.2%, स्पेन में 3%, इजरायल में 3%, साउथ कोरिया में 2.9%, इटली में 2.7%, यूएई में 2.7%, जापान में 2.6%, पुर्तगाल में 2%, सऊदी अरब में 1.4%, कतर में 1.2%, चीन में 0.6%, कजाकस्तान में 0.5%,मेक्सिको में 0.4%, रूस में 0.4%, ब्राजील में 0.3%, रोमानिया में 0.3%, पोलैंड में 0.3%, साउथ अफ्रीका में 0.2%, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, तुर्की, कोलंबिया और भारत में 0.1 फीसदी मिलियनेयर रहते हैं। पाकिस्तान में ऐसे लोगों की आबादी जीरो है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…