मस्क के लिए भारत पर दबाव बना सकता है अमेरिका! जानें क्या है इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का प्लान

Updated on 29-11-2024 04:10 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क इस समय अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी बने हुए हैं। उन्हें ट्रंप प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल चुकी है। मस्क की नजर इस समय भारत के मार्केट पर है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट भी शामिल है।हालांकि मस्क भारत में ईवी को लेकर कितने एग्रेसिव हैं, इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं पता। लेकिन उनके हालिया व्यवहार को देखकर लगता है कि वह शायद ही भारत में एंट्री करें। लेकिन ट्रंप का साथ मिलने पर कुछ भी संभव है। अगर मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में प्रवेश करती है तो इसे महिंद्रा और टाटा जैसे ब्रांड से कड़ी टक्कर मिलेगी।

मस्क ने किया था निवेश का वादा

इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीकल के मामले में मस्क भारतीय मार्केट से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं। इसका कारण हैं भारत में ईवी को लेकर नीतियां। मस्क ने वादा किया था कि वह भारत में 497 मिलियन डॉलर (करीब 41.5 अरब रुपये) निवेश करेंगे। इस रकम का इस्तेमाल भारत में तीन साल में नए कारखाने खोले जाएंगे जहां ईवी का प्रोडक्शन होगा।

उस समय भारत ने ईवी नीति में बदलाव किया था। इसमें विदेशी कार निर्माताओं से ईवी पर आयात करों को कम किया गया था। इसके बाद एलन मस्क ने इस साल अप्रैल में भारत आने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बारे में कहा था। हालांकि बाद में उन्होंने कंपनी में दबावपूर्ण मुद्दों का हवाला देते हुए भारत की अपनी यात्रा कैंसिल कर दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.