अंबानी और अडानी का निवेश, इतना पैसा कहां लगाने जा रहे हैं अंबानी और अडानी

Updated on 12-01-2026 12:47 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी और गौतम अडानी आने वाले कुछ सालों में भारी रकम निवेश करने वाले हैं। यह रकम एनर्जी सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग आदि सेक्टर में निवेश होगी। गुजरात के गांधीनगर में संडे को हुए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस फॉर सौराष्ट्र-कच्छ में बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने गुजरात में भारी निवेश करने का ऐलान किया। इसमें अंबानी और अडानी भी शामिल रहे। इससे यह साफ हो गया है कि गुजरात ग्रीन एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में एक बड़ा हब बनता जा रहा है।

अंबानी कितना पैसा लगाएंगे?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी अगले पांच सालों में गुजरात में 7 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह पिछले 5 सालों के निवेश से दोगुना होगा। अंबानी ने बताया कि इस निवेश से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

5 बड़ी घोषणाएं

अंबानी ने इस दौरान 5 अहम घोषणाएं कीं। इनमें से एक है जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाना। इसमें सोलर पावर, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (हवाई जहाज के लिए पर्यावरण-अनुकूल ईंधन) शामिल होगा। उन्होंने कहा कि जामनगर अब सिर्फ तेल का हब नहीं रहेगा, बल्कि ग्रीन एनर्जी का एक बड़ा निर्यातक बनेगा।
  • अन्य घोषणाओं में कच्छ में मल्टी-गीगावाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाना शामिल है, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।
  • जामनगर में भारत का सबसे बड़ा AI-रेडी डेटा सेंटर बनेगा। जियो (Jio) एक खास AI इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म भी लॉन्च करेगा, जिसकी शुरुआत गुजरात से होगी। इससे आम लोग अपनी भाषा में AI सेवाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • रिलायंस फाउंडेशन गुजरात सरकार के साथ मिलकर अहमदाबाद ओलंपिक 2036 के विजन में मदद करेगा। वे नारणपुरा के वीर सावरकर मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रबंधन भी करेंगे।
  • इनके अलावा जामनगर में एक विश्व स्तरीय अस्पताल और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा।

अडानी कितना पैसा निवेश करेंगे

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने बताया कि अडानी ग्रुप अगले पांच सालों में मुंद्रा, कच्छ में 1.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि कच्छ देश का सबसे बड़ा एनर्जी हब बन गया है। उनका ग्रुप मुंद्रा में 37 गीगावाट क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी पार्क बना रहा है। करण अडानी ने बताया कि अडानी ग्रुप साल 2030 तक कावड़ा प्रोजेक्ट को पूरा कर लेगा और 37 गीगावाट की पूरी क्षमता शुरू कर देगा। यह पोर्ट्स से पावर बनाने वाला ग्रुप अगले 10 सालों में मुंद्रा में अपनी पोर्ट क्षमता को दोगुना भी करेगा।

ये कंपनियां भी करेंगी निवेश

ज्योति सीएनसी के चेयरमैन पराक्रमसिंह जडेजा ने अगले पांच सालों में मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। वेल्स्पन ग्रुप (Welspun Group) के चेयरमैन बीके गोयनका ने बताया कि उनकी कंपनी गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा पाइपलाइन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.