अमल झूठ बोल रहा... अवेज दरबार ने मलिक साहब की उड़ाईं धज्जियां, मालती चाहर के सच से हटाया पर्दा, सब उगल डाला
Updated on
04-11-2025 01:40 PM
अवेज दरबार ने 'बिग बॉस 19' में अमल मलिक पर आरोप लगाया कि वो मालती के साथ अपने रिश्ते के बारे में झूठ बोल रहे हैं और दावा किया कि वे शो से पहले से एक-दूसरे को जानते थे। बहस के दौरान, मालती ने अमल के पांच मिनट की छोटी सी मुलाकात के दावे को झूठ बताते हुए कहा कि अमल ने उन्हें चार गाने भी सुनाए थे। अवेज ने शहबाज और नीलम के रिएक्शन की भी आलोचना की और खूब खरी-खोटी सुनाई।
अवेज दरबार ने एक्स पर लिखा, 'अमल ने सिर्फ बातें ट्विस्ट नहीं की...उसने मेरे बारे में भी झूठ बोला है। मालती के केस में भी वो सबको गलत कहानी सुनाकर साफ-सुथरी एक्टिंग कर रहा है। वो दावा कर रहा है के मालती सिर्फ 5 मिनट मिली थी, जबके रियलिटी ये है के दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं, फिर भी शो में कहात है 'मैं उसे नहीं जानता' ये ड्रामा बिल्कुल साफ है। अमल झूठ बोल रहा है और डबल गेम खेल रहा है और सच कहूं तो शहबाज और नीलम का रिएक्शन भी एकदम एक्सपोज हो गया चैप दिखते रहते हैं। प्योर एपिसोड में सबका डबल स्टैंडर्ड दिख गया। #बिगबॉस19।'
अमल और मालती का माजरा क्या
एपिसोड में, अमल और मालती के बीच बहस हो गई। तान्या को यह कहते हुए सुना गया, 'एक बार मिला है वो इससे, 5 मिनट बस।' मालती ने जवाब देते हुए कहा, 'भाई, 4 गाने सुनाएं उसने मुझे मिलकर, 5 मिनट?' बाद में मालती ने कहा, 'बोलूं मैं क्या पूरा? मेरे पापा तक को पता है कि हम कब मिले, क्या नहीं मिले, ठीक है? और तू कैमरे में कैसे झूठ बोल सकता है? मैं 2 मिनट में साबित कर सकती हूं, पता है?'
लोग अमल पर उठा रहे हैं सवाल
फैन्स उनके रिश्ते और इतने लंबे समय तक इसे छुपाने की वजह पर सवाल उठाने लगे। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या दोनों पहले डेट कर चुके हैं, तो कुछ लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि मालती अमल के स्वेटर क्यों पहनती थीं। उनकी इस बातचीत ने घरवालों को भी हैरान कर दिया।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। एक फैन ने कमेंट किया- रुको, क्या मालती ने अभी कुछ कन्फर्म किया है? उसके पापा को भी पता है—ये तो कमाल है! एक और ने लिखा- इस कहानी में और भी बहुत कुछ है। उनके बीच की केमिस्ट्री सब कुछ बयां कर देती है। कुछ लोगों ने अमल का बचाव करते हुए कहा- लोग जरूरत से ज़्यादा रिएक्शन दे रहे हैं। हो सकता है कि वे बस करीबी दोस्त रहे हों। कुछ लोगों ने मालती का पक्ष लिया- उसने बहुत आत्मविश्वास से सब कुछ संभाला! मुझे बहुत अच्छा लगा कि उसने अपने लिए कैसे आवाज उठाई।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…