दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से सभी उड़ानें कैंसल, हवाई अड्डे निकलने से पहले जान लीजिए स्टेटस
Updated on
28-06-2024 03:14 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह से हो रही भारी बारिश हो रही है। इससे शहर में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें कैंसल कर दी गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट को मैनेज करने वाली कंपनी जीएमआर का कहना है कि भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के ओल्ड डिपार्चर फोरकोर्ट की कैनोपी का एक हिस्सा टूट गया है। यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। इससे कुछ लोग घायल हुए हैं। इस घटना के कारण टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें अस्थाई रूप से रद्द कर दी गई हैं। सुरक्षा उपाय के तौर पर सभी चेक-इन काउंटर्स बंद कर दिए गए हैं। DIAL के प्रवक्ता ने एक बयान में यह जानकारी दी है। साथ ही दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के लिए शटल सर्विस भी सस्पेंड कर दी गई है।
इस बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भी टर्मिनल से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट आंशिक रूप से बंद है और टर्मिनल 1 से आने जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे के कारण छह लोग घायल हुए हैं। टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा टूटकर वहां खड़ी गाड़ियों पर गिरा। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हादसे के कारण क्षतिग्रस्त हुए वाहनों में कोई दबा न हो। रूफ शीट के कारण सपोर्ट बीम भी टूट गया जिससे टर्मिनल के पिक-अप एंड ड्रॉप एरिया में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
कौन है ऑपरेटर
इस बीच इंडिगो ने एक लेटेस्ट ट्वीट में बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट में हुए हादसे के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हुआ है। दस बजे से दो बजे तक डिपार्ट होने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑपरेटर है। यह जीएमआर ग्रुप (GMR Group) की अगुवाई वाला कंसोर्टियम है। टर्मिनल 1 से केवल घरेलू उड़ानों का आवाजाही होती है। आईजीआई एयरपोर्ट में तीन टर्मिनल टी1, टी2 और टी3 हैं। उधर जीएमआर ने एक बयान में बताया कि टर्मिनल 1 में सुबह साढ़े दस बजे तक अरावल जारी रही। उसके बाद सभी तरह के अराइवल और डिपार्चर को दूसरे टर्मिनल पर शिफ्ट किया गया है। टर्मिनल 1 से स्पाइसजेट की सभी फ्लाइट्स को टी3 में शिफ्ट किया जा रहा है। इंडिगो की फ्लाइट्स को टी2 और टी3 में शिफ्ट किया गया है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…