अलास्का प्लेन हादसे में सभी 10 लोगों की मौत:नोम एयरपोर्ट से 54km दूर मिला मलबा

Updated on 08-02-2025 02:40 PM

अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को 10 लोगों को लेकर जा रहा चार्टर्ड प्लेन अचानक लापता हो गया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। बेरिंग एयर के इस विमान ने अलास्का के उनालाक्लीट शहर से नोम शहर के लिए उड़ान भरी थी। शुक्रवार को प्लेन का मलबा नोम एयरपोर्ट से लगभग 54 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में मिला।

नोम वालंटियर फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि प्लेन में 9 यात्री और एक पायलट था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार के डेटा के मुताबिक, उनालाक्लीट से उड़ान भरने के 39 मिनट बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया था। उनालकनीट से नोम की दूरी 235 किमी है।

अमेरिकी तटरक्षक बल ने बताया कि विमान के अंदर 3 शवों की पहचान कर ली गई है। बाकी के 7 शव अभी भी प्लेन के अंदर हैं, लेकिन रेस्क्यू वर्कर्स उन तक पहुंच नहीं पाएं हैं। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि लापता विमान में सवार सभी यात्रियों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है।

उड़ान के 39 मिनट में रडार से गायब हो गया था प्लेन 

गुरुवार को खराब मौसम की वजह से सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था, जिससे विमान का पता लगाने में मुश्किल हो रही थी। शुक्रवार को भी शुरुआती खोजबीन में प्लेन का सुराग नहीं मिला था। यह प्लेन उनालाक्लीट से उड़ान भरने के 39 मिनट बाद ही रडार से गायब हो गया था।

कल फायर डिपार्टमेंट ने लोगों से अपील की थी कि वे खुद ही प्लेन की तलाश में न निकल जाएं, क्योंकि खराब मौसम की वजह से और ज्यादा लोग लापता हो सकते हैं।

उनालाक्लीट, अलास्का के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह नॉर्टन साउंड खाड़ी के पास है और नामिक नदी के मुहाने पर बसा हुआ है। यहां 690 लोग रहते हैं। नोम भी अलास्का के पश्चिमी तट पर स्थित है। 1890 के दशक में यहां पर सोने की खोज हुई थी, जिसके बाद यह इलाका चर्चित हो गया। यहां 3500 से ज्यादा लोग रहते हैं।

वॉशिंगटन प्लेन हादसे में गई थी 67 लोगों की जान

अमेरिका में हाल के दिनों में कई प्लेन हादसे हुए हैं। 29 जनवरी को राजधानी वॉशिंगटन DC एक बड़े प्लेन हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई थी। यहां एक यात्री विमान और मिलिट्री हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए थे। हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला। प्लेन और हेलिकॉप्टर दोनों के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR या ब्लैक बॉक्स) मिल गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.