धरती पर एलियंस का खजाना? 100 साल से दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए रहस्‍य बना गोल पत्‍थर, सब हैरान

Updated on 10-10-2026 12:16 PM
सैन जोस: मध्य अमेरिका के खूबसूरत देश कोस्टा रिका के दक्षिणी डिक्विस डेल्टा क्षेत्र में लगभग 100 साल पहले जब केला के बागानों के लिए घने वर्षावनों को साफ किया जा रहा था तब मजदूरों का सामना एक ऐसी अजीबोगरीब चीज से हुआ जिसने पूरी दुनिया के पुरातत्वविदों को हैरत में डाल दिया। घने जंगलों के बीच जमीन में दबे मिले बिल्कुल गोल आकार के सैकड़ों विशाल पत्थर। स्थानीय भाषा में इसे 'लास बोलास डी पिएड्रा' यानी 'पत्थर के गोले' कहे जाते हैं। ये रहस्यमय पत्थर आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक अनसुलझी पहेली बने हुए हैं।


छोटे आकार से लेकर कई टन वजनी बिल्कुल गोल पत्थर

ऐसा लगता है कि बहुत सावधानी के साथ इन सैकड़ों पत्थरों को बनाया गया है। वैज्ञानिक हैरान इस बात को लेकर हैं कि इतनी बेहतरीन अंदाज में इन गोलों को किसने बनाया होगा। इस क्षेत्र के लोगों की मान्यता है कि इन पत्थरों को एलियंस धरती पर लाए होंगे और इनमें खजाने भरे हो सकते हैं। कुछ पत्थरों को इसी मान्यता के साथ तोड़ भी दिया गया हालांकि उनमें से कुछ नहीं निकला। खुदाई में निकले ये पत्थर किसी मशीन की तरह एकदम गोल और छूने में बेहद चिकने थे।कुछ पत्थर महज कुछ इंच के थे तो कई का व्यास कई फीट का था और उनका वजन कई टन दर्ज किया गया। अभी तक की जांच में पता चला है कि ये कोई साधारण पत्थर नहीं हैं बल्कि इन्हें 'गैब्रो' नामक एक बेहद सख्त ज्वालामुखीय चट्टान से तराशा गया था। पुरातत्वविदों के मुताबिक इन रहस्यमय पत्थरों को डिक्विस संस्कृति के लोगों ने लगभग 700 ईस्वी से 1535 ईस्वी के बीच बनाया था। जब इस प्राचीन सभ्यता का अंत हुआ और लोग इस जगह को छोड़कर चले गए तो समय के साथ यह इलाका घने जंगलों में तब्दील हो गया और ये पत्थर सदियों तक दुनिया की नजरों से ओझल रहे।


एलियंस और सोने की खोज की कहानी

जंगलों से जैसे ही ये अनोखे गोल पत्थर बाहर आए इनके बनने की वजह को लेकर तरह-तरह की कहानियां और मिथक सामने आने लगे। कुछ लोगों का दावा था कि इतने सटीक और गोल पत्थरों को बिना किसी आधुनिक मशीन के इंसान नहीं बना सकते इसलिए इनका निर्माण किसी दूसरे ग्रह के जीव ने किया था। एक थ्योरी यह भी आई कि ये पत्थर जलमग्न हो चुकी पौराणिक नगरी 'अटलांटिस' के संकेत हैं।

एक बड़ा अंधविश्वास यह फैल गया कि इन पत्थरों के अंदर सोना भरा हुआ है। सोने के लालच में कई मजदूरों ने डायनामाइट लगाकर दर्जनों प्राचीन पत्थरों को उड़ा दिया। वहीं लगातार नुकसान और चोरी के बाद 1980 के दशक में कोस्टा रिका सरकार ने इन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया। इसके बाद 2014 में यूनेस्को ने डिक्विस के इन रहस्यमयी पत्थरों को 'विश्व धरोहर स्थल' का दर्जा दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
लंदन/इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे बंद कमरों में 'बैकचैनल बातचीत' का दौर शुरू होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। किंग्स कॉलेज लंदन की वॉर स्टडीज…
 10 October 2026
अस्ताना: कजाकिस्तान के घास के मैदानों में 200 साल बाद दुनिया के आखिरी बचे असली जंगली घोड़े की वापसी हो गई है। इसी साल 22 अगस्त की सुबह कजाकिस्तान के…
 10 October 2026
अदीस अबाबा: इथियोपिया के दौरे पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक संस्थाओं में सुधारों को लेकर अड़ंगा लगाने वालों पर जमकर बरसे। जयशंकर…
 10 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा दक्षिण अफ्रीकी कानून विशेषज्ञ और ICC की पूर्व…
 10 October 2026
न्यूयॉर्क: शुक्रवार को भारत ने UN जनरल असेंबली की पहली कमिटी में 'राइट ऑफ रिप्लाई' का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा। भारत ने कहा कि परमाणु हथियारों को…
 08 October 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी कमेटी की बैठक में पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद को पैदा किया था, अब…
 08 October 2026
वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका मिलकर हिंद महासागर में अपनी स्थति मजबूत करने के प्लान पर काम कर रहे हैं। दोनों देशों की श्रीलंका , मालदीव और मॉरीशस जैसे क्षेत्रीय देशों…
 08 October 2026
बर्लिन: जनवरी 2007 में जर्मनी में नौ साल के फेलिक्स फिंकबाइनर चौथी कक्षा में थे तो उन्हें क्लाइमेट चेंज ( जलवायु परिवर्तन ) पर प्रेजेंटेशन देना था। इसी पर पढ़ते…
 08 October 2026
इस्लामाबाद: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान के आर्थिक प्रोग्राम की समीक्षाओं पर स्टाफ-लेवल एग्रीमेंट किया है। इससे फंड के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मंजूरी मिलने पर इस्लामाबाद को 1.21 बिलियन…
Advt.