अली गोनी ने IIT बाबा की ली चुटकी, कहा- विराट ने इनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया! ट्वीट वायरल
Updated on
25-02-2025 12:09 PM
महाकुंभ मेले में 'आईआईटी बाबा' के नाम से फेमस खुद को गुरु बताने वाले और इंटरनेट सनसनी अभय सिंह चर्चा में हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से भारत की टीम हार जाएगी। लेकिन रविवार को जब मैच हुआ तो उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई। भारत मैच जीत गई और तरफ 'आईआईटी बाबा' भी ट्रोल होने लगे। अब टीवी एक्टर अली गोनी ने भी चुटकी ली है।
दुबई के स्टेडियम में हुए भारत और पाकिस्तान के मैच से कुछ ही घंटे पहले 'IIT बाबा' ने बेहद कॉन्फिडेंट होकर ऐलान किया कि भारत हार जाएगा और विराट कोहली परफॉर्म करने में विफल रहेंगे। एक वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं तुमको पहले से बोल रहा हूं, इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली... सबको बोल दो कि आज जीत के दिखाए। अब मैंने मन कर दिया है कि नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी। अब क्या, भगवान बड़े हैं या तुम बड़े हो?'
विराट का शतक, मैच जीत गया भारत
हालांकि, विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत की 6 विकेट की शानदार जीत हुई। इसके बाद अली गोनी ने आईआईटी बाबा की असफल भविष्यवाणी का मजाक उड़ाने के लिए एक्स (पहले ट्विटर) का सहारा लिया।
आईआईटी बाबा ने मांगी माफी
उधर IIT बाबा ने आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। उन्होंने कहा, 'मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं और आप सभी से जश्न मनाने के लिए कहना चाहता हूं। ये पार्टी का समय है!'
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…