मुकेश खन्ना को अली असगर ने दिया करारा जवाब, 'द कपिल शर्मा शो' में दादी के किरदार को बताया था फूहड़

Updated on 06-08-2024 06:03 PM
कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपने खास किरदारों की वजह से दर्शकों के दिलों में बस चुके एक्टर अली असगर ने मुकेश खन्ना को करारा जवाब दे डाला है। अली असगर ने साल 2013 से 2016 तक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी और साल 2016 से 2017 तक 'द कपिल शर्मा शो' में नानी की भूमिका निभाई थी। हाल ही में मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर अली के इन किरदारों को फूहड़ कहा और पूछा कि क्या आपको महिला का किरदार निभाना अश्लील नही लगता? जिसके बाद अली असगर ने अब उन्हें जवाब भी दिया है।

मुकेश खन्ना की इन बातों का जवाब देते हुए अली ने कहा, 'यह आपका पर्सनल ओपिनियन है इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता। लोग हमेशा पूछते हैं कि वे एक लड़के को लड़की क्यों बनाते हैं। मेरे हिसाब से इसका कारण ये है कि किसी की दादी मेरे जैसी नहीं होंगी। कोई भी इतनी एनर्जेटिक नहीं होगी।'

अली ने दिया मुकेश खन्ना को जवाब

उन्होंने आगे कहा, 'हमारी शूटिंग का समय बहुत अलग होता था। हम दिन में दो एपिसोड शूट करने के बाद, फिर देर रात शूटिंग करते थे। काम करते ब्रेक लेते, इसलिए बहुत देर हो जाती थी। ऐसे में यदि आप एक सीनियर एक्ट्रेस को दादी बनाते तो उम्रदराज होने की वजह से इतनी देर तक शूटिंग करने में उन्हें दिक्कत आती।'

मुकेश खन्ना बोले- ये सही वजह नहीं है

मुकेश खन्ना ने अली की बात काटते हुए कहा, 'ये सही वजह नहीं है, क्या हिरोइनें रात भर काम नहीं करतीं?' अली ने आगे कहा- मेरी दूसरी वजह ये है कि जब हम एक लड़के को महिला बनाते हैं तो यह अपने आप में कोई मौलिक किरदार नहीं होता है। इसलिए, हम बहुत सारी रचनात्मक स्वतंत्रता ले सकते हैं और खूब मस्ती कर सकते हैं। चूंकि किरदार मौलिक नहीं है, इसलिए नाराज होने की कोई बात नहीं है।'

अली ने कपिल की कॉमिक सेंसिबिलिटीज़ की तारीफ की

इसके बाद अली ने कपिल की कॉमिक सेंसिबिलिटीज़ की तारीफ करते हुए कहा, 'शो का आधार एक परिवार है जो ग्लैमर से भरपूर है। फिर एक दादी है, ये दो बहनें हैं, गुत्थी जो किरदार सुनील (ग्रोवर) निभाता है, एक नौकर और एक पत्नी है। यह एक गरीब परिवार है, उनके पास पैसे नहीं हैं, वे कंगाल हैं। शो में हमने जितने भी किरदार निभाए, सभी कमजोर थे। किसी और का मजाक उड़ाने से पहले हम अपना मजाक उड़ाएंगे।'


'कपिल जैसा कहते हैं वैसा ही होता है'

उन्होंने कहा, 'कपिल की जानकारी अद्भुत है, वो दर्शकों की नब्ज जानते हैं, जो अद्भुत है। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि कौन से जोक्स काम करेंगे और कौन से बेकार होंगे। हमने इसे लाइव शो में देखा है, वो जो कहते थे वही होता था। इस मामले वो ब्लेस्ड हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.