अक्षय कुमार ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा! 'हेरा फेरी 3’ बीच में छोड़ बुरे फंसे बाबू भईया

Updated on 20-05-2025 12:52 PM

अक्षय कुमार ने परेश रावल को भेजा नोटिस

बता दें कि फिल्म के लीड एक्टर्स अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश ने इस साल अप्रैल में प्रियदर्शन की फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अक्षय हेरा फेरी 3 के निर्माता भी हैं, उन्होंने इसके राइट्स फिरोज नाडियाडवाला से कानूनी तौर पर खरीदे हैं। परेश रावल ने ये भी कहा था कि क्रिएटिविटी में कमी या पैसा उनके निर्णय का कारण नहीं था। वहीं, सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म के लिए उनकी नॉर्मल फीस से तीन गुना अधिक उन्हें भुगतान किया जा रहा है।

अब एक्टर्स नहीं कर पाएंगे मनमानी

HT की रिपोर्ट के अनुसार, मामले में कानूनी कार्यवाही वाले एक सूत्र ने कहा, 'परेश ने पेशेवर ईमानदारी को तोड़ा है। अगर वह फिल्म नहीं करना चाहते थे, तो उन्हें कानूनी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने और शूटिंग पर इतना पैसा खर्च करने से पहले ऐसा कहना चाहिए था। अब समय आ गया है कि बॉलीवुड एक्टर्स को यह एहसास हो जाए कि हॉलीवुड की तरह यहां भी मेकर्स अब किसी की मर्जी के मुताबिक फिल्म में आने-जाने की इजाजत नहीं देंगे।'

परेश ने ये पहली बार नहीं किया

अक्षय कुमार के 35 साल के करियर में यह पहली बार है जब उन्होंने इंडस्ट्री के किसी साथी एक्टर पर गैर-पेशेवर आचरण के लिए मुकदमा दायर किया है। परेश के बारे में बात करें तो ये मामला नया नहीं है। उन्होंने 2023 में 'ओह माय गॉड 2' करने से इनकार कर दिया और दावा किया कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। कहा जाता है कि 2009 की शुरुआत में, उन्होंने शाहरुख खान की 'बिल्लू बारबर' को छोड़ने के बाद ऐसा किया था। संयोग से उस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने किया था।

परेश रावल ने फैंस के साथ खेला खेल!

'हेरा फेरी' फ्रैंचाइजी के फैंस के लिए परेश रावल की हरकतें मनोरंजक नहीं हैं। सूत्र ने कहा, 'परेश ने खुद जनवरी में अपने एक्स हैंडल पर फिल्म करने की घोषणा की, उन्होंने सभी प्री प्रोडक्शन प्लानिंग में भाग लिया, एक दिन के लिए शूटिंग की। जब उन्हें तब दिक्कत नहीं हुई, तो अब अचानक इस फ्रैंचाइज़ी के फैंस की भावनाओं के साथ खेलना और निर्माता को नुकसान पहुंचाना बहुत गलत है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.