अक्षय कुमार तेलुगू फिल्म 'कनप्पा' में बने भगवान शिव! एक्टर का फर्स्ट लुक देख फैंस बोले- अब मचेगा धमाल

Updated on 11-09-2024 04:35 PM
एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं, और दूसरी ओर वह एक के बाद एक फिल्में अनाउंस कर रहे हैं। हाल ही एक्टर के बर्थडे पर दो नई फिल्में अनाउंस की गईं। एक तरफ प्रियदर्शन और एकता कपूर के साथ 'भूत बंगला' तो वहीं दूसरी ओर तेलुगू फिल्म 'कनप्पा'। तेलुगू एक्टर विष्णु मंचू ने 9 सितंबर को अक्षय के बर्थडे पर उन्हें विश करते हुए 'कनप्पा' से एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर किया। इसे देख फैंस क्रेजी हो गए।

Kannappa 'कनप्पा' में अक्षय कुमार की पहली झलक देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद वह इस फिल्म में भगवान शिव का रोल प्ले कर रहे हैं। तस्वीर में उनकी बाजू पर रुद्राक्ष की माला बंधी हुई है। साथ में लिखा है, 'बेशक, भगवान शिव सभी लोकों पर सर्वोच्च शासन करते हैं, लेकिन जब बात श्रद्धालुओं की असीम भक्ति की आती है, तो वह सरेंडर कर देते हैं।'

फैंस क्रेजी, प्रभास और मोहनलाल समेत 'कनप्पा' में ये सितारे


अक्षय की इस नई फिल्म पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। उनका कहना है कि अब अक्षय धमाल मचा देंगें। यह एक बिग बजट मूवी होगी, जिसमें विष्ण मंचू और अक्षय कुमार के अलावा प्रभास, मोहनलाल, प्रभुदेवा और सरतकुमार भी नजर आएंगे। मेकर्स ने मार्च 2024 में महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। वहीं, जून में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय की झलक नजर आई थी। इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा।

'कनप्पा' के अलावा अक्षय दूसरी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके जरिए वह और प्रियदर्शन 14 साल बाद साथ आ रहे हैं। पिछले दो-तीन साल में अक्षय की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, वो सभी फ्लॉप रहीं। हालांकि, लेटेस्ट रिलीज 'स्त्री 2' में उनका कैमियो बेहद पसंद किया गया। पर इसी के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म 'खेल खेल में' नहीं चली। अब अक्षय को एक अदद हिट की जरूरत है। देखना यह होगा कि ये दो नई फिल्में अक्षय का करियर ट्रैक पर वापस ला पाती हैं या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.