भोजपुरी फिल्म 'रूद्र-शक्ति' में साथ आए अक्षरा और विक्रांत सिंह, शिव-पार्वती की महिमा से इस दिन मचेगा तांडव
Updated on
21-06-2025 04:42 PM
भोजपुरी सिने जगत की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह और जीआरपी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ में नज़र आने वाले हैं। आज इसकी घोषणा कर दी गयी है. दोनों बिभूति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली नई फिल्म 'रूद्र-शक्ति' में साथ नज़र आयेंगे, जिसमें एक सशक्त कहानी और दमदार अभिनय का संगम देखने को मिलेगा। फिल्म 'रूद्र-शक्ति' को निशांत सी. शेखर निर्देशित कर रहे हैं, जिनका विज़न आधुनिक और पारंपरिक कथानक के समन्वय पर आधारित है। फिल्म का पहला पोस्टर आज जारी किया गया, जिसमें ईश्वरीय शक्ति, स्त्री सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश झलकता है। यह पोस्टर दर्शकों में गहरी उत्सुकता जगा रहा है और इसकी कहानी को लेकर पहले ही चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।
अक्षरा सिंह, जो फिल्म में शक्ति की भूमिका निभा रही हैं, ने कहा — यह किरदार सिर्फ एक अभिनय का अवसर नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। 'शक्ति' एक ऐसी महिला है जो नारीत्व की सच्ची ताकत को दर्शाती है। दर्शक मुझे इस नए अवतार में जरूर पसंद करेंगे, क्योंकि इसमें आत्मबल, करुणा और विद्रोह तीनों एक साथ मिलते हैं।
विक्रांत क्या बोले
वहीं विक्रांत सिंह राजपूत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा — इस फिल्म में मेरा किरदार कई भावनात्मक रंगों से भरा है। 'रूद्र' सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार है — न्याय, संघर्ष और आत्मपरिवर्तन का। अक्षरा के साथ काम करना हमेशा प्रेरणादायक रहा है और निशांत जी के निर्देशन में हर दृश्य जीवंत महसूस हुआ।
फिल्ममेकर ने क्या कहा
फिल्म के निर्माता सी. बी. सिंह ने कहा कि 'सिनेमा मेरा सपना है, और 'रूद्र-शक्ति' से इसे साकार करने का अवसर मिला है। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक विचारधारा और नई दिशा देगी। निशांत का निर्देशन और कलाकारों की प्रतिबद्धता इस फिल्म को विशेष बना रही है।'
'रूद्र-शक्ति' रिलीज डेट
'रूद्र-शक्ति' 18 जुलाई 2025 को रिलीज होगी, और इसके संगीत का जिम्मा टक धूम म्यूज़िक के पास है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन देगी, बल्कि समाज को नारी सशक्तिकरण, आत्मबल और विचार परिवर्तन का संदेश भी देगी। दर्शकों को इस पावन संगम की प्रतीक्षा है, जो भोजपुरी सिनेमा की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इसके पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…