अखिलेश ने संसद में पूछा- महाकुंभ की लाशें कहां फेंकीं:योगी ने कहा- खड़गे और सपा अध्यक्ष की गिद्ध जैसी दृष्टि, पहले दिन से दुष्प्रचार कर रहे

Updated on 05-02-2025 12:49 PM

महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने मंगलवार को संसद में कहा, प्रयागराज में लाशें पड़ी रहीं और फूल बरसाए जा रहे थे, ये शर्मनाक बात है। जेसीबी से लाशें हटाई गईं। सरकार बताए लाशें कहां फेंकी गई हैं। कुंभ हादसे के लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए। महाकुंभ में डबल इंजन सरकार फेल हो गई। महाकुंभ में व्यवस्थाएं सेना के हवाले कर देनी चाहिए।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि 29 जनवरी को महाकुंभ में हुई भगदड़ में हजारों लोग मारे गए थे। सरकार को बताना चाहिए कि सच्चाई क्या है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें बयान (हजारों लोगों की मौत) वापस लेने को कहा था।

सीएम योगी ने खड़गे और अखिलेश को जवाब दिया है। कहा, एक ओर पूरा देश दुनिया सनातन धर्म के सबसे बड़े आयोजन का साक्षी बनकर गौरवांवित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर लगातार झूठ असत्य के प्रतिमान भी गढ़े जा रहे हैं।

देश की संसद में कांग्रेस अध्यक्ष और सपा अध्यक्ष का बयान न केवल सनातन धर्म पर प्रहार है, बल्कि निंदनीय और शर्मनाक भी है। यह इनकी गिद्ध दृष्टि को भी दिखाता है, जो पहले दिन से दुष्प्रचार कर रहे हैं। इनमें होड़ लगी है कि कौन कितना ज्यादा झूठ बोल जाता है। ये दोनों दल और सनातन विरोधी चाहते थे कि बड़ी घटना हो जाए। हम 29 जनवरी की घटना की जांच करवा रहे हैं। इसकी तह तक जाएंगे।

मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी कहा कि महाकुंभ में भगदड़ की कोई बड़ी घटना नहीं हुई थी। कुछ लोगों का काम है कहना, वे कहते रहेंगे। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को भगदड़ हो गई थी। इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की जान चली गई और 60 लोग घायल हो गए थे।

संसद में अखिलेश बोले- अखाड़ों का स्नान रद्द कर दिया

दरअसल, संसद के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने चर्चा की शुरुआत की। सपा अध्यक्ष ने कहा, मैंने महाकुंभ हादसे पर 2 मिनट मौन की मांग की। स्पीकर ने इससे इनकार कर दिया। अगर सत्ता पक्ष के मन में अपराध बोध नहीं है तो आंकड़े छिपाए क्यों जा रहे हैं। डिजिटल कुंभ कराने वाले मृतकों की मौत की डिजिट नहीं बता पा रहे हैं। खोया-पाया केंद्र ही नहीं मिल रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वहां (महाकुंभ में) लोगों के चप्पलें-जूते और कपड़े बिखरे थे। यूपी के सीएम ने दुख नहीं प्रकट किया, जब सब जगह मौतों की बात आ गई तो उन्होंने 17 घंटे बाद इसे बताया।

सतयुग से लेकर कलयुग तक यह सनातन परंपरा रही है। भाजपा के राज में सनातन परंपरा टूट गई , सरकार ने संत समाज को शाही स्नान रद्द करने का आदेश दिया। जब देश भर में बात उठी तब हादसे को छुपा कर उन्होंने यह कहा कि स्नान करने जाएं।

मैं इस्तीफा देने को तैयार- अखिलेश

अखि‍लेश ने दावा किया कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों के आने का इंतजाम क‍िया गया था। यह हादसा कैसे हो गया? उन्‍होंने लोकसभा अध्‍यक्ष ओम ब‍िरला से कहा क‍ि अगर यह बात गलत है तो मैं र‍िजाइन आपको देना चाहता हूं।

अखिलेश यादव ने कहा, सरकार लगातार बजट के आंकड़े दे रही है। आंकड़े देने से पहले महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी दें। मैं मांग करता हूं कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।

एक इंजन दूसरे को नमस्कार नहीं करता

अखिलेश ने अपने भाषण में ये भी कहा कि प्रधानमंत्री जी जितना समझाते हैं, उतना ये (भाजपा सांसद) समझते ही नहीं है। उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) सोशल मीडिया की बहुत जानकारी है। आप भी रखा करो। एक इंजन कभी दूसरे इंजन को नमस्कार नहीं करता।

अखिलेश ने कहा कि यही आपका वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर है? यही आप मॉडर्न स्ट्रक्चर बना रहे हैं कि आप शहर में आ गए तो आप जा नहीं सकते। लाखों लोग बाबा कृपालु, श्री राम जी के दर्शन नहीं कर पाए। जिसको क्योटो को बनाने का सपना देखा गया था, 10 साल पूरे हो गए हैं, अभी तक वहां पर मेट्रो की शुरुआत नहीं कर पाए हैं।

यह एक बता दे जो नया इन लोगों ने 10 साल के अंदर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल खोला हो, एक भी नहीं खोला। इनकी ईज ऑफ डूइंग रिसर्च अपनी इमेज चमकाने और दूसरे की इमेज बर्बाद करने के लिए चल रही है।

मिल्कीपुर में नई बेईमानी करेगी भाजपा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा मिल्कीपुर चुनाव में कोई नई बेईमानी करेगी। जानकारी मिल रही है कि मृतकों की पर्ची बीएलओ ने पहले बीजेपी के घर पहुंचा दी है।

अखिलेश ने यह बयान दिल्ली में दिया। वे बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे थे। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर कल, बुधवार को उपचुनाव है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। कहा, मिल्कीपुर में चुनाव प्रशासन और जनता के बीच है। भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.