अजित पवार की 1,000 करोड़ की जब्त संपत्ति रिलीज होगी:ट्रिब्यूनल बोला- बेनामी लेनदेन नहीं हुआ

Updated on 07-12-2024 12:57 PM

महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की छठी बार शपथ लेने के 2 दिन बाद अजित पवार की जब्त बेनामी संपत्ति रिलीज करने का आदेश आ गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने पवार की 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को फ्री कर दिया है।

7 अक्टूबर 2021 में छापेमारी के दौरान IT डिपार्टमेंट ने इन संपत्तियों को जब्त किया था। इसमें अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार की भी संपत्तियां हैं।

ट्रिब्यूनल ने संपत्तियां मुक्त करने का आदेश सुनाते हुए कहा- संपत्तियों को लेकर कोई गैरकानूनी हेरफेर होने का सबूत IT डिपार्टमेंट पेश नहीं कर पाया है। बेनामी लेन-देन की बात भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सभी ट्रांजेक्शन बैंकिंग सिस्टम के जरिए हुए हैं।

संपत्तियां सीधे अजित पवार के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थीं 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रिब्यूनल अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुका था, लेकिन 5 नवंबर 2024 को IT डिपार्मेंट ने फिर से याचिका लगाकर पुनर्विचार की अपील की थी। कोर्ट ने IT की पुनर्विचार वाली अपील भी खारिज कर दी है।

IT डिपार्टमेंट ने बेनामी संपत्ति रोकथाम अधिनियम के तहत मुंबई में अजित पवार और उनके करीबियों के घरों और ऑफिस की तलाशी ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी संपत्तियां सीधे अजित पवार के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थीं।

30 से ज्यादा संपत्तियां सीज हुई थीं 400 करोड़ से ज्यादा मार्केट वैल्यू की जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री।

साउथ दिल्ली में स्थित 20 करोड़ रुपए का फ्लैट।

पार्थ पवार का निर्मल ऑफिस। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए थी।

'गोवा में 250 करोड़ रुपए का 'निलय' रिसॉर्ट।

पुणे, मुंबई समेत महाराष्ट्र की 27 अलग-अलग जगहों की जमीन।

अजित पवार की 124 करोड़ रुपए की नेटवर्थ

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे में अजित पवार ने अपनी नेटवर्थ 124 करोड़ रुपए बताई थी।

अजित ने बताया था कि उनके परिवार के पास कुल कैश 14.12 लाख रुपए है। वहीं तमाम बैंकों के अकाउंट्स में 6.81 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा है।

अजित पवार के पास 3 ट्रेलर, टोयोटा कैमरी, होंडा CRV और एक ट्रैक्टर है। इन सबकी कीमत करीब 75 लाख रुपए है। वहीं पत्नी सुनेत्रा पवार के पास 10 लाख रुपए की गाड़ी है।

कांग्रेस नेता बोले- भाजपा से जुड़ने पर क्लीन चिट मिल जाती है 

आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा अजित पवार को राहत दिए जाने पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'यह कोई नई बात नहीं है कि जो भी भाजपा से जुड़ता है, उसे क्लीन चिट मिल जाती है। जो भी भाजपा से नहीं जुड़ता, वह दागी लगता है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.