अजय की 'मैदान' ने रविवार को चौंकाया, अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' चारों खाने चित
Updated on
06-05-2024 01:30 PM
बॉक्स ऑफिस पर अजब खेल चल रहा है। एक ओर जहां बीते शुक्रवार को कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई, वहीं सिनेमाघरों में पहले से मौजूद फिल्में घिसट-घिसटकर चल रही हैं। दर्शकों की कमी का दंश झेल रहे सिनेमाघरों की हालत यह है कि ना तो वो सुपर फ्लॉप हो चुकी फिल्मों को हटा पा रही हैं, ना ही उन्हें देखने के लिए ज्यादा संख्या में दर्शक ही पहुंच रहे हैं। इस बीच एक और गजब खेल हुआ है। ईद के मौके पर रिलीज 'मैदान' जहां अब तक 'बड़े मियां छोटे मियां' से पीछे चल रही थी, वह 10 दिनों से यह कमाई की रेस में आगे बढ़ गई है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ, जहां 'मैदान' ने करोड़ों में कमाई कर चौंका दिया है।
अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'मैदान' देश में फुटबॉल के गोल्डन बॉय कहे जाने वाले सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। हालांकि, 235 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म पहले ही डिजास्टर साबित हो चुकी है, लेकिन घिसटते-घिसटते इसने 25 दिनों में 48.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ईद के मौके पर रिलीज अजय देवगन स्टारर यह फिल्म भले ही कमाई के मामले में पिट गई हो, लेकिन इसकी कहानी और एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। यही कारण है कि सिनेमाघरों में सुस्ती के इस दौर में भी, देर से ही सही दर्शकों का रुझान फिल्म की ओर बढ़ा है।
रविवार को 'मैदान' ने कमाए 1.35 करोड़ रुपये
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को 25वें दिन 'मैदान' ने देश में 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले शनिवार को इसने 95 लाख रुपये कमाए थे, जबकि बीते शुक्रवार को 50 लाख रुपये का कारोबार हुआ था। इस तरह अपने चौथे वीकेंड में 'मैदान' ने 2.80 करोड़ रुपये का टोटल बिजनस किया है।
'बड़े मियां छोटे मियां' ने 25वें दिन कमाए सिर्फ 70 लाख
दूसरी ओर, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' चारों खाने चित हो गई है। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है। जबकि 25 दिनों में इस फिल्म ने महज 63.75 करोड़ रुपये का टोटल बिजनस किया है। बीते 10 दिनों से यह फिल्म कमाई के मामले में 'मैदान' से पिछड़ रही है। रविवार को भी 25वें दिन इस फिल्म ने छुट्टी के बावजूद महज 70 लाख रुपये का कारोबार किया है। एक दिन पहले शनिवार को इसने 40 लाख रुपये कमाए थे, वहीं शुक्रवार को 25 लाख रुपये की कमाई हुई थी। चौथे वीकेंड में जहां 'मैदान' ने 2.80 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं 'बड़े मियां छोटे मियां' ने महज 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
घटा दिए गए हैं दोनों फिल्मों के शोज
यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि दर्शकों की कमी को देखते हुए अब सिनेमाघरों में दोनों ही फिल्मों के शोज काफी कम कर दिए हैं। वीकेंड पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ आउटिंग करने वाले दर्शक थिएटर्स जरूर पहुंच रहे हैं, लेकिन इस वक्त कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है, जो अपने क्रेज के बूते दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच रही हो। रविवार को 'मैदान' के शोज में जहां औसतन 20% सीटों पर दर्शक नजर आए, वहीं BMCM की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी 12% रही।
राजकुमार राव की 'श्रीकांत' से '12वीं फेल' जैसी उम्मीद
आयुष शर्मा की 'रुसलान' से लेकर 'मैं लड़ेगा' और 'दो और दो प्यार' जैसी फिल्में पहले ही पस्त हो चुकी हैं। इन फिल्मों के गिने-चुने शोज ही कुछ सिनेमाघरों में चल रहे हैं, जिससे इतनी कम कमाई हो रही है कि उसका जिक्र करना भी बेकार है। लोकसभा चुनाव, बढ़ती गर्मी और IPL मैच के कारण फिल्मों की कमाई पर बेहद बुरा असर पड़ा है। हालांकि, आगे 10 मई को राजकुमार राव की 'श्रीकांत' रिलीज हो रही है। उम्मीद यही है कि यह फिल्म '12वीं फेल' जैसा करतब दिखाएगी।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…