एयरटेल, ICICI Bank, वोडाफोन... 5 साल में निवेशकों को मालामाल और बर्बाद करने वाले शेयर

Updated on 13-12-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: मोतीलाल ओसवाल की हाल में आई एक स्टडी के मुताबिक 2020 से 2025 के दौरान पांच साल का समय तीन दशक के इतिहास में सबसे ज्यादा पैसा बनाने वाला साबित हुआ है। इस दौरान देश की टॉप 100 वेल्थ क्रिएटर्स कंपनियों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इन कंपनियों ने 38% की सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर (CAGR) हासिल की जो सेंसेक्स के 21% CAGR से कहीं ज्यादा है। जानिए किन शेयरों ने किया निवेशकों को मालामाल और किन शेयरों ने बर्बाद...

स्टडी के मुताबिक वेल्थ क्रिएशन की होड़ में भारती एयरटेल सबसे आगे रही। इसने पांच साल में अपने बाजार मूल्य में 7.9 लाख करोड़ रुपये जोड़े। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक का नंबर है जिसकी मार्केट वैल्यू 5 साल में 7.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) खुद ही सबसे तेज धन सृजन करने वाला बन गया। 2020 से 2025 के बीच इसने सालाना 124% का रिटर्न दिया। ऑल राउंड परफॉरमेंस में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की धूम रही जिसने 75% सीएजीआर के साथ रिटर्न दिया।

सबसे ज्यादा नुकसान

दूसरी ओर सबसे ज्यादा पैसा डुबाने वाले शेयरों में टॉप 10 शेयरों की हिस्सेदारी 82% रही। इस लिस्ट में बंधन बैंक, वोडाफोन आइडिया, जी एंटरटेनमेंट, पीवीआर आईनॉक्स और फ्यूचर कंज्यूमर जैसे जाने-माने शेयर शामिल हैं। राजेश एक्सपोर्ट्स और व्हर्लपूल इंडिया ने निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। इन दोनों शेयरों ने मिलकर पांच साल में निवेशकों का ₹10,000 करोड़ से ज्यादा पैसा डुबो दिया। राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर पिछले 5 साल में 60% गिर गया। यानी हर साल औसतन 19% का नुकसान हुआ है।इसी तरह व्हर्लपूल इंडिया के शेयरों में 5 साल में 56% गिरावट आई है यानी हर साल औसतन 11% का नुकसान हुआ है। बंधन बैंक के शेयर भी पीछे नहीं रहे। इनके शेयरों में कुल मिलाकर 6% का सालाना नुकसान हुआ, जिससे निवेशकों का ₹8400 करोड़ डूब गया। कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों ने निवेशकों को पांच साल में ₹7100 करोड़ का फटका दिया है। यह तब हुआ है जब पिछले छह महीनों में ही इसके शेयर 50% से ज्यादा बढ़े हैं। यह लिस्ट में अकेला ऐसा शेयर है जिसका सालाना रिटर्न (CAGR) 17% पॉजिटिव रहा है।

कंज्यूमर और रिटेल

धानी सर्विसेज इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहा। उसने सालाना -12% के रिटर्न के साथ निवेशकों का ₹4400 करोड़ का नुकसान कराया। इसी तरह रिलैक्सो फुटवियर, पीवीआर आईनॉक्स, स्पंदन स्फूर्ति, जी एंटरटेनमेंट और फ्यूचर कंज्यूमर शामिल हैं। इन्होंने कुल मिलाकर निवेशकों के ₹14,100 करोड़ का फटका लगाया। सबसे ज्यादा नुकसान वाले सेक्टरों में कंज्यूमर और रिटेल सबसे ऊपर रहे। इन्होंने निवेशकों को ₹29600 करोड़ का नुकसान कराया, जो कुल नुकसान का 44% है। इसके बाद फाइनेंशियल और टेलीकॉम सेक्टर का नंबर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.