ईरान संकट से एयरलाइन और टूरिज्म शेयरों में भारी गिरावट, 8 देशों ने बंद किया एयरस्पेस
Updated on
02-03-2026 05:28 PM
नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण आज एयरलाइन और टूरिज्म कंपनियों के शेयरों में 14 फीसदी तक गिरावट आई। पश्चिम एशिया में कम से कम 8 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे फ्लाइट ऑपरेशंस बाधित हुआ है और विमानों को लंबा रूट लेना पड़ रहा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयरों में बीएसई पर 7.5 फीसदी गिरावट आई और यह 4,461 रुपये तक फिसल गया। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 4,272 रुपये है।
इसी तरह स्पाइसजेट का शेयर तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ 14.91 रुपये पर आ गया। Ixigo के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 13.5% गिरावट आई और यह 147 रुपये पर आ गया। Easy Trip Planners के शेयर की कीमत भी 9% गिरावट के साथ दिन के न्यूनतम स्तर 7.81 रुपये पर आ गई। इंडिगो ने पश्चिम एशिया के देशों के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है।
8 देशों ने बंद किया एयरस्पेस
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद दुबई, अबु धाबी और दोहा के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं या उनमें विमानों आवाजाही सीमित कर दी गई है। दुबई दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट हब है। ईरान के हमले में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नुकसान हुआ है। इसी तरह अबु धाबी और कुवैत के एयरपोर्ट्स पर भी हमले हुए हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightAware के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम एशिया में हजारों फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।
शनिवार को पश्चिम एशिया के कम से कम आठ देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। इनमें ईरान, इजरायल, इराक, जॉर्डन, कतर, बहरीन, कुवैत और यूएई शामिल हैं। सीरिया ने भी इजरायल सीमा पर अपना एयरस्पेस बंद करने की बात कही है। इस तनाव से ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर के प्रभावित होने की आशंका है। रूट लंबा होने और टिकट कैंसिल होने से एयरलाइन कंपनियों के लिए भी कॉस्ट बढ़ जाएगी। इसी कारण इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर खास रोशनी डाली। जल्द ही इसके टॉप…
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…