एयर यूरोपा का प्लेन टर्बुलेंस में फंसा, 30 घायल:विमान की छत से टकराए यात्री, कई सीटें डैमेज, ब्राजील में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Updated on 02-07-2024 01:50 PM

स्पेन की राजधानी मैड्रिड से रवाना हुई एक फ्लाइट की सोमवार को ब्राजील में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उरुग्वे जा रहा एयर यूरोपा का विमान टर्बुलेंस में फंस गया, जिसमें करीब 30 यात्री घायल हो गए। इसके बाद प्लेन को डायवर्ट कर ब्राजील के नातल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

टर्बुलेंस के दौरान विमान के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घटना के समय प्लेन के एक हिस्से की छत को नुकसान पहुंचा है। वहीं कई सीट भी डैमेज हो गईं। तेज झटकों की वजह से कई पैसेंजर्स विमान की छत से टकरा गए। इस दौरान एक यात्री फंस गया, जिसे बाद में दूसरे लोगों ने मिलकर नीचे उतारा।

टर्बुलेंस के दौरान एक महिला की गर्दन में झटका आ गया। कई लोगों को चोटें आईं। एयर यूरोपा कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि तेज टर्बुलेंस की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैसेंजर्स को उरुग्वे पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है।

सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में टर्बुलेंस से 104 लोग घायल हुए थे
ब्राजील के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि टर्बुलेंस में घायल हुए ज्याादतर लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, कुछ को हड्डी और मांसपेशियों में भी चोट लगी है। इससे पहले 21 मई को सिंगापुर एयरलाइंस का विमान टर्बुलेंस में फंस गया था।

इस दौरान 73 साल के एक पैसेंजर की मौत हो गई थी, जबकि 104 लोग घायल हुए थे। फ्लाइट लंदन से सिंगापुर जा रही थी। खराब मौसम की वजह एयर टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट 3 मिनट के अंदर 37 हजार फीट की ऊंचाई से 31 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गई थी। ऊंचाई अचानक से कम होने की वजह से कई यात्री अपनी सीट से उछल गए थे और उन्हें चोटें आई थीं। 

क्या होता है टर्बुलेंस?
विमान में टर्बुलेंस या हलचल का मतलब होता है- हवा के उस बहाव में बाधा पहुंचना, जो विमान को उड़ने में मदद करती है। ऐसा होने पर विमान हिलने लगता है और अनियमित वर्टिकल मोशन में चला जाता है यानी अपने नियमित रास्ते से हट जाता है। इसी को टर्बुलेंस कहते हैं। कई बार टर्बुलेंस से अचानक ही विमान ऊंचाई से कुछ फीट नीचे आने लगता है।

यही वजह है कि टर्बुलेंस की वजह से विमान में सवार यात्रियों को ऐसा लगता है, जैसे विमान गिरने वाला है। टर्बुलेंस में प्लेन का उड़ना कुछ हद तक वैसा ही है, जैसे-उबाड़-खाबड़ सड़क पर कार चलाना। कुछ टर्बुलेंस हल्के होते हैं, जबकि कुछ गंभीर होते हैं।

किसी भी प्लेन को स्थिर तौर पर उड़ने के लिए जरूरी है कि इसके विंग के ऊपर और नीचे से बहने वाली हवा नियमित हो। कई बार मौसम या अन्य कारणों से हवा के बहाव में अनियमितता आ जाती है, इससे एयर पॉकेट्स बन जाते हैं और इसी वजह से टर्बुलेंस होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.