अहमदाबाद का विनीत UP पुलिस भर्ती पेपर लीक का आरोपी:बिहार पेपर लीक में भी 7 साल पहले हो चुका गिरफ्तार

Updated on 21-06-2024 12:30 PM

यूपी पुलिस भर्ती सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में गुजरात की अहमदाबाद स्थित एजुटेस्ट एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इसी एजेंसी को फरवरी में 60,200 से अधिक पुलिस सिपाही के पदों के लिए भर्ती परीक्षा को आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

7 साल पहले भी पेपर लीक केस में हो चुका गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद गुजरात की कंपनी एजुटेस्ट ने पेपर पहुंचाने के लिए नोएडा की लॉजिस्टिक कंपनी को ठेका दिया था। इसी लॉजिस्टिक कंपनी के वेयरहाउस से पेपर लीक हुआ था। यूपी पेपर लीक मामले के आरोपी विनीत आर्य को साल 2017 में बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक
अहमदाबाद के सिंधुभान रोड पर जेबीआर नाम की कंपनी चलाने वाले विनीत आर्य ने बाद में प्रिंटिंग और फिर कंस्ट्रक्शन का काम करना शुरू किया। उसने कई जगहों पर रिसॉर्ट्स की चेन भी बनाई है। इसकी मदद से उसने देश भर में कई जगह करोड़ों रुपयों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है।

हालांकि, उसके सारे कारोबार अहमदाबाद से ही संचालित होते हैं। यूपी की सबसे बड़ी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद विनीत की सीधी संलिप्तता सामने आई है। विनीत को यूपी पुलिस के साथ गुजरात पुलिस भी तलाश कर रही है।

विनीत आर्य को मिला था भर्ती पेपर छापने का कॉन्टेक्ट
अहमदाबाद के थलतेज में रहने वाले विनीत की कंपनी एज्युटेस्ट के निदेशक भी उसके परिवार के सदस्य ही हैं। साल 2007 में बिहार की बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से विनीत की कंपनी (कोन्फिसेक प्रा.लि.) को पेपर छापने का कॉन्ट्रेक्ट मिला था।

परीक्षा के पेपर लीक में नाम सामने आने के बाद विनीत ने एज्युटेस्ट नाम की अपनी दूसरी प्रिंटिंग कंपनी शुरू की थी और इसके नाम पर उत्तर प्रदेश की पुलिस भर्ती के पेपर छापने का कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश की मेरठ यूनिट की पुलिस अहमदाबाद भी आई थी।

इस बात की भी चर्चा हो रही है कि जब विनीत यूपी पेपर लीक मामले में संदेह के घेरे में था तो एक बड़े नेता ने उसकी मदद करने की भरपूर कोशिश की थी। इतना ही नहीं, विनीत को आलीशान जीवन शैली के लिए भी पहचाना जाता है। विनती के कई राजनेताओं और बड़े बिल्डर्स से अच्छे संबंध हैं।

एजुटेस्ट नाम की कंपनी का कार्यालय अहमदाबाद के पॉश इलाके बोदकदेव में सिंधुभान रोड पर स्थित है। कंपनी जेबीआर नाम के कॉर्पोरेट ऑफिस में 3 मंजिलों पर चलती है। इसके अलावा बिल्डिंग की बाकी जगह किराए पर दी गई हैं। कार्यालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं। कंपनी के कार्यालय में बाहरी लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

दिव्य भास्कर ने कंपनी के एक कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि विनीत जल्द ही आधिकारिक स्पष्टीकरण देंगे। विनीत के विदेश भागने की चर्चा पर कर्मचारी ने कहा कि वे अभी भी अहमदाबाद में ही हैं। उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.