यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्यवाही गोदाम सील

Updated on 05-09-2025 12:38 PM

कांकेर। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में कृषि आदान विक्रय की कालाबाजारी को रोकने के लिए उपसंचालक कृषि जितेन्द्र सिंह कोमरा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है तथा कालाबाजारी की शिकायत पर  लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम भानबेड़ा क्षेत्र के किसानों से मेसर्स पटेल कृषि केंद्र भानबेड़ा के संचालक व प्रोपराईटर द्वारा यूरिया की किल्लत का नाजायज फायदा उठाते हुए महंगे दाम पर तथा बिना पॉस मशीन के तीन से चार गुना कीमत पर यूरिया खाद बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही जांच टीम के सदस्यों खाद एवं उर्वरक निरीक्षक अमिनेश गावड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुलदीप साहू, किरण भंडारी, प्रवीण कवाची द्वारा कृषि केंद्रों के गोदाम में आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा यूरिया खाद की बिक्री के बारे में मौके पर मौजूद किसानों से पूछताछ कर छानबीन की गई। किसानों ने बताया कि व्यापारी के द्वारा एक बोरी यूरिया खाद एक हजार के दर से बिक्री किया जा रहा है।

 मौके पर कृषि सेवा केंद्र के संचालक पंकज पटेल को बुलाया गया तो उन्होंने भानबेड़ा से बाहर होने की जानकारी दी तथा कुछ देर बाद फोन से पुनः संपर्क करने पर कृषि सेवा केन्द्र के संचालक का मोबाईल स्विच ऑफ बताया गया। संचालक के कृषि सेवा केन्द्र नहीं पहुंचने पर निरीक्षण टीम द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच ममता ठाकुर, उपसरपंच खेमलाल साहू, ग्राम पटेल दुर्योधन नरेटी एवं नाराज किसानों की उपस्थिति में आगामी आदेश तक व्यापारी का गोदाम सील किया गया।

कृषि अधिकारियों ने दी कड़ी कार्यवाही की चेतावनी

कृषि अधिकारियों ने कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा उर्वरकों की एक निर्धारित कीमत तय की गई है, जिसका पालन करना सभी विक्रेताओं के लिए अनिवार्य है। कालाबाजारी बर्दास्त नहीं की जाएगी। अधिक दर पर खाद बेचने वाले दुकानदार किसानों के अधिकारों का हनन करते हैं, जो किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर करता है, इससे उनकी खेती और आय दोनों प्रभावित होती है। सरकार किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अधिक दर पर उर्वरक खाद विक्रय की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग को सूचित करें ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.