राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद वेस्ट एशिया और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर कैसा हो सकता है ट्रंप का रुख ? समझिए

Updated on 07-11-2024 05:10 PM
नई दिल्ली: डोनल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद अपने पहले भाषण में कहा कि वो कोई युद्ध शुरू नहीं करेंगे, बल्कि खत्म करेंगे। बाइडेन से विरासत में डोनल्ड ट्रंप को दो युद्ध मिल रहे हैं. वेस्ट एशिया और यूक्रेन- रूस संघर्ष का जिक्र ट्रंप अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कर चुके हैं। प्रचार के दौरान उन्होंने दावा किया था वो रूस और यूक्रेन युद्ध को रुकवा देंगे। वहीं वेस्ट एशिया के संघर्ष को लेकर भी उन्होंने कमला हैरिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर वो सत्ता में आई तो इजराइल का नामो निशान खत्म हो जाएगा और सत्ता में आने पर वो इजरायल का खुलकर साथ देंगे।

पहले की तुलना में बदला हुआ होगा रुख

अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार कमर आगा कहते हैं कि 'ट्रंप अपने पिछले पहले कार्यकाल में ईरान को लेकर बेहद आक्रामक रहे थे,आज के हालात में वो चाहेंगे कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो, क्योंकि अमेरिकन आर्मी किसी युद्ध में शामिल होना नहीं चाहेगी। मिडिल ईस्ट में अमेरिका की खोई साख को हासिल करने को लेकर ट्रंप अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे। जिसके तहत वो नहीं चाहेंगे कि वो इजरायल का साथ देने के लिए किसी युद्ध में उलझें।

दिक्कत ये है कि अरब वर्ल्ड में अमेरिका विरोधी सेंटिमेंट बहुत मजबूत हुआ है, जिससे कि सऊदी और कुवैत जैसी प्रो यूएस जैसी सरकारें अमेरिकी नीतियों को समर्थन देने की चुनौती का सामना कर रही हैं। इन देशों में जनमानस मानता है कि इन सरकारों को अमेरिका को लेकर कड़ा रुख रखना होगा। ये अमेरिका के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं।

मिडिल ईस्ट देशों पर बनाएंगे दबाव

वहीं अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार डॉ॰ ओमैर अनस कहते हैं कि ट्रंप चाहेंगे कि वो सीजफायर के लिए अमेरिका पर दबाव बनाएं। इसके अलावा सऊदी अरब के साथ जो अब्राहम अकॉर्ड उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में शुरू किया था, उसके भी टेबल पर फिर से आने की संभावना है। वो इसे पूरी गंभीरता से आगे ले जाने की कोशिश करेंगे, जिससे कि मिडिल ईस्ट देशों पर दबाव बनाया जा सके।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या होगा कदम?

रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप कहते आ रहे हैं कि वो युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए। हालांकि ये अलग बात है कि इसे लेकर वो जेलेंस्की को पूरी तरह से सपोर्ट करने से बचना चाहेंगे। अनस कहते हैं कि रूस के खिलाफ इस युद्ध में वो जेलेंस्की को इस तरह से पूरा सपोर्ट देने के मूड में शायद ना हो जिस तरह बाइडेन प्रशासन ने दिया था। वो कहते रहे हैं कि ये पूरी तरह से यूरोप का युद्ध है, ऐसे में वो जेलेंस्की को इस बात के लिए राजी करने की कोशिश कर सकते हैं कि वो साल 2020 की स्थिति के लिए राजी हो जाए । वहीं वो पुतिन को भी ये आश्वासन दे सकते हैं कि जेलेंस्की नाटो ज्वाइन नहीं करेगा। दरअसल सीरिया और यूक्रेन में अमेरिकी संसाधन दिशाहीन खर्चे की ओर बढ़े थे। अमेरिका ने इसे लेकर कोई एक्जिट प्लान नहीं बनाया है, जो सही नहीं है।

जानकार कहते हैं कि ट्रंप इस रणनीति पर काम करने की कोशिश करेंगे कि ये देश अपने विवादों से खुद ही निपट लें और अमेरिका थोड़ी दूरी बनाए । लेकिन ये इतना आसान नहीं है, प्रचार के दौरान नेताओं के दावों और उन्हें असलियत में जमीन पर उतरने में खासा गैप होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.