लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सेंसेक्स ऐसा झूमेगा कि शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे
Updated on
20-05-2024 02:22 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) विभिन्न मीडिया से हाउस से बात कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने एनडीटीवी के साथ बातचीत की। उन्होंने इस चैनल एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया से बातचीत के दौरान भारत के भविष्य की झलक दिखाई। उन्होंने दावा किया कि 4 जून के नतीजों के बाद सेंसेक्स ऐसा झूमेगा कि शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे।
10 साल में 25 हजार से 75 हजार का सफर
इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल में सेंसेक्स ने 25 से 75 हजार तक का शानदार सफर तय किया है। उन्होंने वर्तमान सरकार के विजन से लेकर चार जून के नतीजों के बाद भविष्य के भारत की भावी तस्वीर पर खुलकर बात की। उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भाजपा के लिए '370 पार' और एनडीए के लिए '400 पार' का लक्ष्य रखा है।
मैक्सिमम इकोनॉमिक रफॉर्म्स हुए
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बताया कि उनकी सरकार ने मैक्सिमम इकोनॉमिक रिफॉर्म्स किए हैं। प्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप पॉलिसीज भारतीय अर्थव्यवस्था को बहुत बल देती हैं। शेयर बाजार की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में सेंसेक्स 25 हजार पर था जो आज 75 हजार पर पहुंच गया है। जितने ज्यादा सामान्य नागरिक इस फील्ड में आते हैं, उतना इकोनॉमी को बड़ा बल मिलता है। मैं चाहता हूं कि हर नागरिक में रिस्क लेने की क्षमता थोड़ी बढ़नी चाहिए। यह बहुत जरूरी है। सोच-सोचकर कि क्या करूंगा, इससे बात बनती नहीं है।
शेयर मार्केट और बढ़ेगा
शेयर मार्केट पर विस्तार से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव का नतीजा आएगा। आप हफ्ते भर में देखना कि भारत का स्टॉक मार्केट, उनकी प्रोग्रामिंग करने वाले सारे थक जाएंगे। अब देखिए, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की कंपनियों का शेयर कहां पहुंचा है। इस शेयर का मतलब ही होता था गिरना। स्टॉक मार्केट में अब उनकी कीमतें बढ़ रही हैं। एचएएल को देखिए, जिसको लेकर इन्होंने (विपक्ष ने) जुलूस निकाला था। मजदूरों को भड़काने की कोशिश की गई थी। आज एचएएल ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट प्राप्त किया है। एचएएल को 4 हजार करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एचएएल के इतिहास में इतना प्रॉफिट कभी नहीं हुआ है। भारत की डिजिटल क्रांति का डंका दुनिया भर में बज रहा है और दुनिया भर में लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं।
एआई में भारत दुनिया में लीड करेगा
पीएम मोदी ने कहा, "आज दुनिया यह मानती है कि एआई में भारत पूरी दुनिया को लीड करेगा। हमारे पास यूथ है, विविधता है, डेटा की ताकत है।" पीएम मोदी ने कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, "उन्होंने मुझे एक बड़ी आश्चर्यजनक चीज बताई। मैंने उनसे पूछा कि क्या कारण है कि यह इतना फैल रहा है, उन्होंने बताया कि डेटा बहुत सस्ता है। दुनिया में डेटा महंगा है, मैं दुनिया के गेमिंग कॉम्पिटिशन में जाता हूं, डेटा इतना महंगा पड़ता है। भारत में जब बाहर के लोग आते हैं तो हैरान हो जाते हैं कि अरे इतने में, इसके कारण भारत में एक नया क्षेत्र खुल गया है।"
ऑनलाइन सब चीज उपलब्ध
पीएम मोदी ने कहा कि आज ऑनलाइन सब चीज एक्सेस है। कॉमन सर्विस सेंटर करीब 5 लाख से ज्यादा हैं। हर गांव में एक और बड़े गांव में 2-2, 3-3 हैं। किसी को रेलवे रिजर्वेशन करवाना है तो वह अपने गांव में ही कॉमन सर्विस सेंटर से करा लेता है। गवर्नेंस में मेरी अपनी एक फिलॉसफी है। मैं कहता हूं 'पी2जी2'(प्रो पीपल गुड गवर्नेंस)।"
रेहड़ी-पटरी वालों को बैंक से लोन मिल रहा है
देश के पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में आए बदलाव को लेकर पूछे गए एक सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि ये रेहड़ी-पटरी वाले लोग हैं, उनको बैंक वाले पैसा नहीं देना चाहते हैं। मेरे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा हुआ कि रेहड़ी-पटरी वालों को बैंक से लोन मिला। उनका पैसा शाम को ही जमा हो जाता है। हर रेहड़ी-पटरी वाले के यहां आपको क्यूआर कोड मिलेगा। उसका व्यवस्था पर विश्वास भी बढ़ा है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…