रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद आज बाजार में CAMS, AU SFB सहित इन शेयरों में दिखेगा ऐक्शन
Updated on
26-06-2024 02:34 PM
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) सहित चुनिंदा शेयरों में लिवाली की थी। इससे मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स ने पहली बार ऐतिहासिक 78,000 अंक के स्तर को पार किया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 712.44 अंक या 0.92 फीसदी उछलकर 78,053.52 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार में सेंसेक्स 823.63 अंक या एक फीसदी बढ़कर 78,164.71 अंक के नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंचा था। निफ्टी 183.45 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 23,721.30 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान निफ्टी 216.3 अंक या 0.91 फीसदी चढ़कर 23,754.15 अंक पर पहुंच गया था।
सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में जबरदस्त बढ़त हुई थी। दूसरी ओर पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, नेस्ले, मारुति और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट आई थी।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Welspun Corp, CAMS, Alembic Pharma, AU SFB और ABB Power पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Carborundum Uni, Torrent Power, Vedant Fashions, Pidilite Industries, RIL और KEI Industries, के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Amara Raja Batteries, Craftsman Automation, GRSE, Raymond, LIC Housing, Shriram Finance और City Union Bank शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है उनमें Allcargo Logistics शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…