हमने मैच के बाद... दिग्वेश राठी से गरमा-गर्मी पर अभिषेक शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या-क्या कहा
Updated on
20-05-2025 12:37 PM
लखनऊ: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 20 गेंद में 59 रन की पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को आसान जीत दिलाने में अहम योगदान दिलाने वाले अभिषेक शर्मा ने कहा कि वह लक्ष्य का पीछा करते समय पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करना चाहते थे। अभिषेक की इस पारी से सनराइजर्स ने जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को 10 गेंद शेष रहते चार विकेट गंवा कर जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान
मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने पोस्ट मैच प्रेजंटेशन में कहा, ‘अगर हम पहले बल्लेबाजी करते तो मेरी योजना कुछ और होती। जब आप 200 से ज़्यादा रन का पीछा कर रहे होते हैं तो मुझे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।’ उन्होंने कहा, ‘अथर्व और मेरे बीच बातचीत हुई कि हम शुरुआती ओवर में संभल कर खेलने के बाद आक्रामक रुख अपनायेंगे। आप अगर किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से पूछेंगे, तो वे कहेंगे कि लक्ष्य का पीछा करते समय आपको पावरप्ले को अपने पक्ष में करना चाहिये।’
अपनी पारी में छह छक्के और चार चौके लगाने वाले इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि अगर मै अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो टीम भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर आपको जिम्मेदारी लेनी होती है।’
दिग्वेश राठी से हुई गरमा गर्मी पर भी बोले अभिषेक शर्मा
मैच के दौरान अभिषेक और लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश राठी के बीच नोकझोंक हुई लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘हमने मैच के बाद बातचीत की है। अब सब कुछ अच्छा है।’ बता दें कि दिग्वेश ने अभिषेक को आउट कर अपना नोटबुक सेलिब्रेशन तो किया ही था। लेकिन साथ ही उनको कुछ इशारा भी किया था, जिससे अभिषेक शर्मा भड़क गए थे। दोनों के बीच मैदान पर ही बहस होना शुरू हो गई थी। इसके बाद मैदानी अंपायर ने बीच बचाव करवाया था। दिग्वेश राठी को अपने इस सेलिब्रेशन के लिए इससे पहले बीसीसीआई ने जुर्माना भी ठोका है।
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…