वॉचमैन ने बताया आंखों देखा हाल
NDTV से बात करते हुए उन्होंने बताया, 'रात करीब 10:30 बजे शेफाली जी को अस्पताल ले जाया गया। उससे पहले रात करीब 9 बजे उनके पति पराग त्यागी मोटरसाइकिल से सोसायटी में आए। मैंने ही गेट खोला था।' शत्रुघ्न ने बताया कि शेफाली को अस्पताल ले जाने के कुछ ही देर बाद पुलिस और फोरेंसिक यूनिट की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया, 'पुलिस कल रात से ही अंदर है। वहां दो मोबाइल फोरेंसिक यूनिट की गाड़ियां थीं- एक जा चुकी है, एक अभी भी यहीं है।'