कार के बाद CM सम्राट चौधरी ने पैदल ही नाप दिया सचिवालय, मंत्रियों के लिए बने नजीर

Updated on 15-05-2026 01:14 PM
पटना: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल पड़े। सुरक्षा घेरा भी उनके साथ पैदल ही चलने लगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सफेद कुर्ता-पायजामा, भूरी बंडी और भगवा गमछा साथ ले रखा था

सम्राट चौधरी चले पैदल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पैदल दफ्तर जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया और लिखा 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर लोकसेवक आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय पैदल जाते हुए।'

पीएम मोदी की अपील का असर

वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से अपील की थी कि पेट्रोल डीजल की खपत को कम करें। सोना कम खरीदें, विदेश यात्रा न करें। अब इसका असर देश भर में हो रहा है। खास करके भाजपा शासित प्रदेशों के नेताओं के द्वारा इस पर अमल किया जा रहा है। बिहार में भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के द्वारा इस पर अमल किया गया।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ई-रिक्शा पर

इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पैदल ही अपने सरकारी आवास से कार्यालय तक पैदल गए। इसके अलावा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मंत्री मिथिलेश तिवारी ई रिक्शा से सफर करते नजर आए। वहीं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी पैदल ही अपने आवास से दफ्तर के लिए निकले। इस दौरान सभी मंत्रियों के स्टाफ और सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ पैदल ही चलते नजर आए। बिहार सरकार ने इसी मुद्दे पर सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग को भी बढ़ावा देने को कहा है।

एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य: सीएम सम्राट

इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पुलिस महानिदेशक प्रवीर रंजन को सीआईएसएफ का झंडा एवं सांकेतिक चाबी प्रदान कर उन्हें दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा की कमान सौंपी। सीएम सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और काफी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए यहां छोटे स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से हरसंभव सहयोग करने की अपील की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.