पूजा खेडकर के बाद पूर्व IAS अभिषेक सिंह विवाद में:जिम-डांस का वीडियो सामने आया तो विकलांग कोटे से सिलेक्शन पर सवाल

Updated on 15-07-2024 01:47 PM

ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर के बाद एक और अफसर अभिषेक सिंह विवादों में हैं। अभिषेक पर फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर विकलांग कोटे से UPSC में सिलेक्शन के आरोप लग रहे हैं। अभिषेक 2011 बैच के IAS अफसर हैं, हालांकि उन्होंने अक्टूबर 2023 में इस्तीफा दे दिया।

दरअसल, अभिषेक सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा विकलांग कैटेगरी से पास की थी। उन्होंने लोकोमोटिव डिसऑर्डर यानी खुद को चलने-फिरने में अक्षम बताया था। अभिषेक ने अपने एक्टिंग करियर के लिए IAS से इस्तीफा दे दिया था।

अभिषेक के जिम वर्कआउट और डांस करने के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसके बाद से विकलांग कैटेगरी के तहत उनके सिलेक्शन पर सवाल उठने लगे हैं। इसका जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा कि लोग मेरे खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। इसे बंद करना चाहिए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तमाम यूजर्स PwBD-3 (पर्सन विद बेंचमार्क डिसेबिलिटी) कैटेगरी के मानदंडों का हवाला देते हुए उनकी पात्रता पर सवाल उठाया है, जिसमें सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) से ठीक हुए लोग, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और चलने-फिरने में दिक्कत करने वाली अन्य कंडीशन शामिल हैं।

एक यूजर ने लिखा, UPSC के डाउनफॉल (पतन) की शुरुआत हो गई है। पूजा खेडकर के बाद अब अभिषेक शर्मा इसका उदाहरण हैं। डांस करने वाले अभिषेक ने लोकोमोटर डिसेबिलिटी (PwBD-3) कैटेगरी के तहत UPSC पास की।

रोशन राय नाम के एक यूजर ने लिखा, 'विकलांगता कोटे से IAS बनने के बाद जिम में वजन उठा रहे हो? थोड़ा ज्ञान साझा कर दो, डॉक्टर भी अध्ययन करके दूसरे मरीजों की मदद कर देंगे।' इसके साथ ही कुछ यूजर्स अभिषेक के सलेक्शन के पीछे उनके पिता का हाथ बता रहे हैं।

'पूरे खानदान में मैं इकलौता IAS में चयनित हुआ'
इन तमाम आरोपों का जवाब देते हुए अभिषेक सिंह ने X पर लिखा, वैसे तो मुझे किसी आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता। ये मेरे जीवन काल में पहली बार है जब मैं अपने आलोचकों को जवाब दे रहा हूं। आपने ये कहा कि मेरे पिताजी IPS अधिकारी थे इसलिए मुझे फायदा मिला। आपको बता दूं कि मेरे पिताजी एक बहुत गरीब परिवेश से निकलकर PPS अधिकारी बने, IPS में प्रमोट हुए थे। अपने पूरे खानदान में मैं इकलौता IAS में चयनित हुआ।

अभिषेक बोले- ये फर्जी प्रोपेगेंडा बंद करें
अभिषेक ने लिखा, आपको ये भी बता दूं कि UPSC में कोई डोमिसाइल सर्टिफिकेट नहीं लगता। जिसने भी UPSC दिया है उसको पता होगा। तो ये फर्जी प्रोपेगेंडा बंद करें। जिसको जो भी पूछना है मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं। मुझे जो ठीक लगता है मैं करता हूं, और आगे भी करता रहूंगा। कला और समाज सेवा मेरी रुचि है और मैं इसमें लगातार प्रयासरत हूं।

पहले तो आपने मेरी कास्ट पर ही सवाल उठाया और कहा कि मैं झूठा सिंह हूं, फिर आपने कहा कि मैं अपनी नौकरी वापस मांग रहा हूं, और अब कह रहे हैं कि मैंने नौकरी आरक्षण से ली है।

'जो कुछ भी हासिल किया अपने दम पर किया'
अभिषेक ने कहा, भविष्य में मुझ पर आरोप लगाने से पहले दो बार सोच लेना, मैं कोई छुई मुई नहीं हूं जो डर के बैठ जाऊंगा। अपनी प्रतिभा, अपने आत्मविश्वास और अपने साहस के दम पर चलता हूं, किसी के बाप के दम पर नहीं। मैंने अपने जीवन में जो कुछ हासिल किया है अपने दम पर हासिल किया है, किसी आरक्षण के दम पर नहीं।

उधर दूसरी तरफ ट्रेनी IAS पूजा खेडकर मामले में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी के नेतृत्व एक पैनल बनाया गया है जो उनके डॉक्यूमेंट की जांच करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.