पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के तेवर ढीले, चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल रह जाएगा सपना? समझिए समीकरण

Updated on 21-02-2025 12:33 PM
दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने बांग्लादेश की टीम आई और उसने बोर्ड पर 228 रन लगा दिए। जवाब में टीम इंडिया ने 47वें ओवर में इस टारगेट को 4 विकेट खोकर चेज कर लिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाकर जीत सुनिश्चित कर दी। ग्रुप ए के दो मैच हो चुके हैं और धीरे-धीरे सेमीफाइनल के समीकरण इस ग्रुप में बनने लगे हैं।

टीम इंडिया की जीत से क्या हुआ?

टीम इंडिया ने जीत के साथ ही बेहद अहम 2 अंक जुटा लिए हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम को कुछ नहीं मिला है। टीम इंडिया अब ग्रुप ए में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर है। दरअसल न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को पहले मैच में 60 रन से हराया और उनका नेट रन रेट +1.200 का है। वहीं टीम इंडिया +0.408 के रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है और फिर मेजबान पाकिस्तान की टीम सबसे नीचे है।

पाकिस्तान-बांग्लादेश को बड़ा नुकसान

इन दो मैचों के बाद जहां न्यूजीलैंड और भारत की टीम को ग्रुप ए में 2 पॉइंट मिले हैं, वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम को कुछ नहीं मिला। पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम का नेट रन रेट भी नेगेटिव है और अब यहां से एक और हार इन टीमों को टूर्नामेंट से बाहर करा सकता है। खासकर पाकिस्तान का सेमीफाइनल तक पहुंच पाना अभी से मुश्किल नजर आ रहा है। पाकिस्तान को अपने आने वाले मुकाबले में भारत के खिलाफ 23 फरवरी को भिड़ना है।

इंडिया-न्यूजीलैंड को हराना होगा

पाकिस्तान को यहां से चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बेहद मजबूत भारतीय टीम को हराना होगा। वहीं बांग्लादेश की टीम को न्यूजीलैंड से पार पाना होगा। अगर पाकिस्तान की टीम टीम इंडिया से हार गई तो उसका सेमीफाइनल से बाहर होना तय हो जाएगा। वहीं 27 फरवरी को बांग्लादेश और पाकिस्तान का भी मैच है। ऐसे में न्यूजीलैंड और भारत की टीम इस वक्त ग्रुप ए में सेमीफाइनल तक पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार हैं।


क्या है चैंपियंस ट्रॉफी का पॉइंट्स सिस्टम?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रत्येक जीत के लिए टीमों को दो अंक दिए जाएंगे। ग्रुप स्टेज में टाई होने की स्थिति में, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। हर ग्रुप में टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। यदि ग्रुप स्टेज के बाद टीमों के बराबर अंक रहते हैं तो नेट रन रेट के आधार पर टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.