कांग्रेस के बाद AAP का चुनाव आयोग पर आरोप:केजरीवाल की सीट पर नाम काटे थे, RTI का जवाब नहीं दिया

Updated on 20-09-2025 12:42 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट से बड़े पैमाने पर वोट काटे गए।

भारद्वाज ने बताया कि 2020 में नई दिल्ली क्षेत्र में 1.48 लाख मतदाता थे, जो 2025 में घटकर 1.06 लाख रह गए। करीब 42,000 नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए। 5 जनवरी 2025 को तत्कालीन सीएम आतिशी ने तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर शिकायत की थी।

AAP नेता के मुताबिक, आतिशी ने कहा था कि 29 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2024 के बीच वोट डिलीशन के 6,166 आवेदन आए। इसके बावजूद आयोग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। राइट टू इन्फॉर्मेशन (RTI) के जरिए जानकारी मांगी गई तो आयोग ने इसे व्यक्तिगत जानकारी बताकर देने से इनकार कर दिया।

हालांकि, चुनाव आयोग ने AAP के आरोपों को खारिज कर दिया है। बता दें कि नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से हुआ था, जिन्होंने पूर्व CM को करीब 36,000 वोटों से हराया।

चुनाव आयोग बोला- आतिशी के 76 पेजों की रिपोर्ट दी चुनाव आयोग ने सौरभ भारद्वाज के आरोपों पर X पर एक पोस्ट में सफाई दी और लिखा- EC ने 13 जनवरी, 2025 को CEO/DEO की रिपोर्ट सहित 76 पेजों का एक डिटेल्ड जवाब दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी को भेजा था।

आयोग के 13 जनवरी, 2025 के लेटर के अनुसार, आतिशी ने 5 जनवरी, 2025 को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के आवेदनों में बढ़ोतरी का आरोप लगाया था। आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी, जिन्होंने बताया कि वे तथ्यों का पता लगा रहे हैं।

राहुल गांधी बोले- चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा AAP से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग पर नया हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को बचाता रहा।

राहुल ने एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी ऑनलाइन आवेदन हुए और कई लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने लिखा, ‘सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकेंड में दो वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ- ऐसे भी हुई वोट चोरी। चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को बचाता रहा।’ 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.