लगातार फ्लॉप होने के बाद बोला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, ठोका तूफानी शतक, गेंदबाजों का भुर्ता बना दिया

Updated on 02-12-2025 01:52 PM
नई दिल्ली: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का ग्रुप स्टेज मुकाबला बिहार और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इस मैच में बिहार के लिए ओपनिंग करने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक ठोक डाला। हालांकि, इससे पहले वैभव का बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पूरी तरह से खामोश रहा था। वह तीनों मैचों में सस्ते में आउट हो गए थे।

लेकिन, महाराष्ट्र के खिलाफ सूर्यवंशी ने दमखम दिखाया। सूर्यवंशी अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 61 गेंदों का सामना कर 177.05 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी की पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी के बूते बिहार की टीम 3 विकेट के नुकान पर 20 ओवर में 176 रन बनाने में सफल रही।

राजस्थान रॉयल्स ने किया वैभव सूर्यवंशी को रिटेन

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को रिटेन कर लिया था। बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वैभव ने डेब्यू आईपीएल सीजन में ही 35 बॉल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाकर अपने नाम का डंका बजा दिया था। वह आईपीएल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उनके नाम आईपीएल की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है।वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में कुल 7 मुकाबले खेले थे और 252 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 200 से ऊपर का रहा था। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। हाल ही में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने 42 गेंद में 144 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। 324.85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी ने 11 चौके और 15 छक्के अपनी पारी में जड़े थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
 25 April 2026
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
 25 April 2026
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
 25 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
 25 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
 25 April 2026
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…
 25 April 2026
कोरबा। कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक…
 25 April 2026
कोरबा । कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं लैब-सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…
Advt.