अफगानिस्तान ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया:गुरबाज के 80 रन, फारूकी ने पहली गेंद पर विकेट लिया

Updated on 08-06-2024 05:20 PM

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी। इनिंग्स की पहली गेंद और स्टंप्स जमीन पर। अफगान पेसर फजल हक फारूकी ने न्यूजीलैंड बल्लेबाज का फिन एलन का विकेट लेकर टी- 20 वर्ल्ड कप 2024 के एक और बड़े उलटफेर की शुरुआत कर दी थी।

ये मैच वेस्टइंडीज के गयाना में प्रोविडेंस स्टेडियम में शनिवार को खेला गया। फारूकी ने पहले ओवर के बाद कीवी बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। पावरप्ले में ही 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के लिए जीत मुश्किल कर दी।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। अफगानिस्तान के ओपनर्स रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 100 रन की साझेदारी कर स्कोर 159 तक पहुंचाया।

अब बारी गेंदबाजों की थी। फजल हक फारूकी ने पावर प्ले और फिर राशिद खान ने मिडिल ओवर्स में 4-4 विकेट लेकर जीत पक्की कर दी। न्यूजीलैंड 75 रन पर ऑलआउट हो गई।

अफगानिस्तान ने पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड को हराया है। इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत के साथ अफगानिस्तान ग्रुप C के टॉप पर है।

जीत के हीरो

1.रहमानुल्लाह गुरबाज
रहमानुल्लाह गुरबाज ने 56 बॉल में 80 रन की पारी खेली। टीम को शानदार शुरुआत देने के साथ ही इब्राहिम जादरान के साथ 103 रन की साझेदारी की।

2. फजल हक फारूकी-पावरप्ले
फजल हक फारूकी ने पारी की पहली ही बॉल पर फिन एलन का विकेट दिला दिया। अपने स्पेल में उन्होंने हर ओवर में एक-एक विकेट लिया। फारूकी ने 4 विकेट लिए। फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल और मैट हेनरी। इनमें से 3 विकेट पावरप्ले में लिए थे।

3. राशिद खान-मिडिल ओवर मैजिक
फारूकी के बाद मिडिल ओवर्स में राशिद खान ने स्पिन का जादू दिखाया। राशिद ने पावरप्ले के तुरंत बाद विकेट न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का विकेट लिया। 9वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमेन के विकेट लेकर राशिद ने न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर ध्वस्त कर दिया। 13वें ओवर में उनका चौथा शिकार बने लॉकी फर्ग्यूसन।

टर्निंग पॉइंट
1. गुरबाज-जादरान की पार्टनरशिप- 
रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच हुई 103 रन की पार्टनरशिप ने अफगानिस्तान को मजबूती दे दी। बाद में आने वाले खिलाड़ियों को डेथ ओवर्स में खुलकर खेलने की आजादी मिली। पार्टनरशिप मजबूत थी इसीलिए अजमतुल्लाह ओमरजई तीसरे नंबर पर आने का मौका मिला। उन्होंने 13 बॉल में 22 रन की पारी खेली। 169 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

2. केन विलियम्सन का विकेट- न्यूजीलैंड संकट में थी, लेकिन उनका मिडिल ऑर्डर 160 का टारगेट चेज करने की काबिलियत रखता था। खासतौर से कप्तान केन विलियम्सन जो स्पिन को बाकी बल्लेबाजों से बेहतर खेलते हैं। राशिद ने पावर प्ले खत्म होने के बाद पहली गेंद पर ही विलियम्सन को पवेलियन भेज दिया। विलियम्सन सिर्फ 9 रन बना पाए। इस विकेट के बाद न्यूजीलैंड की टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई।

न्यूजीलैंड की हार की वजहें
1. खराब फील्डिंग-
 न्यूजीलैंड की खराब फील्डिंग टीम की हार की सबसे बड़ी वजहों में से एक रही है। टीम ने इब्राहिम जादरान को 3 जीवनदान दिए, जिसमें 2 कैच ड्रॉप और एक रनआउट का चांस शामिल रहा। टीम की खराब फील्डिंग के कारण शुरुआती ओवर्स में विकेट नहीं मिले और अफगानिस्तान ने बड़ा टोटल बनाया।

2. गुरबाज को किस्मत का साथ- अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को किस्मत का साथ मिला। चौथे ओवर में सेंटनर की बॉल पर गुरबाज चूक गए, बॉल स्टंप पर लग गई। इसके बावजूद गुरबाज आउट करार नहीं दिए गए, क्योंकि बेल्स नहीं गिरी थीं। 11वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स उनका कैच लेते हुए बाउंड्री के बाहर चले गए।

फाइटर ऑफ द मैच
मैट हेनरी फाइटर ऑफ द मैच रहे। हेनरी ने विकेट के चांस बनाए, लेकिन खराब फील्डिंग के कारण सफलता नहीं मिली। 14 ओवर बाद मैट हेनरी ने ही इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह ओमरजई दोनों को पवेलियन भेज दिया था। लेकिन तब तक ये दोनों बल्लेबाज न्यूजीलैंड को नुकसान पहुंचा चुके थे।

प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: 
फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान (कप्तान), करीम जनत, नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.