बेगलेस डे में दिखी प्रशासन की रचनात्मक पहल

Updated on 10-08-2026 12:52 PM

सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा संगम साबित हुआ। प्रशासन की पहल से आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व आदिवासी दिवस, विश्व शिल्प दिवस एवं सावन माह में भगवान शिव की आराधना से जुड़े विषयों पर छात्राओं ने आकर्षक प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गतिविधि आधारित इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति, कला और जीवनोपयोगी अनुभवों से भी समृद्ध होती है।

   इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती अनिता नागे ने छात्राओं को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत के संरक्षण एवं सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिल्पकला तथा सावन माह में भगवान शिव की आराधना के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पक्षों की जानकारी देते हुए छात्राओं को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए नैतिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के साथ व्यवहारिक ज्ञान और रचनात्मक सोच को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बताया।

   बेगलेस डे के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता करते हुए अपनी सृजनात्मक क्षमता, कला-कौशल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। प्रशासन एवं संस्था के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम छात्राओं को पारंपरिक ज्ञान, स्थानीय संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल बना। कार्यक्रम ने शिक्षा को गतिविधि आधारित, संस्कारयुक्त और जीवनोपयोगी बनाने के प्रशासन के प्रयासों को प्रभावी रूप से रेखांकित किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.