
बालोद। केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित सभी 186 ग्रामों के लिए ट्रायबल विलेज विजन का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अंतर्गत जिले के चयनित 186 ग्रामों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से बुधवार 08 अगस्त तक ट्रायबल विलेज विजन का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिससे कि निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने तथा इन ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग विजय सिंह कंवर ने बताया कि जिले के चयनित सभी 186 गांवों के लिए ट्रायबल विलेज विजन का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य पूरा होेने के पश्चात् विकासखण्ड स्तर पर संबंधित गांवों में निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप आज 09 अक्टूबर को जानकारी एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ हो चूका है। आज जनपद पंचायत मुख्यालयों में संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं वांलिंटियरों द्वारा जानकारी एकत्र करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर जानकारी एकत्र करने का कार्य पूरा होनेे के पश्चात् जिला स्तर पर जानकारी संकलित होेने पर राज्य शासन को प्रेषित किया जाएगा।