अमेरिका के साथ डील होते ही रॉकेट बने अडानी के शेयर
Updated on
03-02-2026 01:34 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के बाद ट्रेड डील के बाद आज अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी तेजी आई है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक इस डील से देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप की कंपनियों को फायदा हो सकता है। इससे अडानी ग्रीन के शेयरों में 13 फीसदी तक तेजी आई है जबकि ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 10 फीसदी उछला है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स और अडानी टोटल गैस के शेयरों में 6 से 8 फीसदी तक तेजी आई।
अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। जेफरीज का कहना है कि इससे अडानी ग्रुप की कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने भी अडानी पावर और अडानी पोर्ट्स को उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल किया है जिन्हें अमेरिका के साथ डील से सबसे ज्यादा फायदा होगा। विदेशी निवेशकों ने पिछले 16 महीनों में भारतीय शेयरों में करीब 34 अरब डॉलर की बिकवाली की है।
किसे होगा फायदा?
जेफरीज के एनालिस्ट महेश नंदुरकर ने कहा कि ट्रेड डील पर निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता अब खत्म हो गई है। अमेरिका भारत के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। इस डील से रियल एस्टेट, टेलीकॉम, ट्रांसपोर्टेशन, फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर सेक्टर को फायदा मिल सकता है। साथ ही कैपिटल गुड्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी सर्विसेज और पावर यूटिलटीज भी फायदे में रहेंगे।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…