अडानी के 125 अरब के प्लान ने कर दी निवेशकों की मौज, कई कंपनियों के शेयरों में तेजी

Updated on 10-08-2026 03:13 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रेकॉर्ड खर्च कर रहा है। ग्रुप चालू वित्त वर्ष में लगभग ₹2.1 लाख करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर का लक्ष्य बना रहा है और उसने पांच वर्षों में अपने बिजनेस में लगभग $125 बिलियन के निवेश की योजना बनाई है। इस ग्रुप का बिजनेस पोर्ट्स से लेकर पावर तक फैला है। यही वजह है कि ग्रुप के विस्तार से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर्स, मैन्युफैक्चरर्स और पावर टेक्नोलॉजी सप्लायर्स के ऑर्डर बुक बढ़ रहे हैं और उनके शेयरों में जबरदस्त तेजी आ रही है।

मसलन हिताची एनर्जी इंडिया के शेयरों में पिछले दो साल में 197% की शानदार बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स और जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयरों में इस दौरान क्रमशः 152% और 147% की तेजी हुई है। सरकारी कंपनी बीएचईएल का शेयर एक साल में 79% चढ़ा है जबकि और PSP प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 39% तेजी आई है। अडानी ग्रुप के रेकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर से इन कंपनियों को भारी ऑर्डर मिलने की संभावना है।

रेकॉर्ड कैपेक्स

अडानी ग्रुप ने मार्च में खत्म फाइनेंशियल ईयर में कैपिटल एक्सपेंडिचर के तौर पर ₹1.53 लाख करोड़ खर्च किए। यह किसी भारतीय कॉर्पोरेट के कैपिटल एक्सपेंडीचर पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा सालाना खर्च है। इसमें से लगभग 80% खर्च वेंडर्स के जरिए किया गया। इसमें रियल एस्टेट और दूसरे अनलिस्टेड बिजनेस का खर्च शामिल नहीं है।

अडानी का तरीका Apple के 'एक्सटेंडेड एंटरप्राइज मॉडल' जैसा है। इसमें कंपनी प्रोडक्ट डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कस्टमर एक्सपीरियंस पर अपना कंट्रोल बनाए रखती है, जबकि स्पेशलिस्ट सप्लायर मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं मुहैया कराते हैं। बदले में सप्लायर्स को इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी और बड़े मौकों तक पहुंच मिलती है। अडानी कैपेक्स प्लान कंस्ट्रक्शन, हेवी इंजीनियरिंग और पावर टेक्नोलॉजी सेक्टर में रेवेन्यू पाइपलाइन को बदल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.